Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे तीन कांवड़ियों को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा

05 अगस्त, 2026 11:15 AM

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ के भोजपुर के पास बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों कांवड़िये हवा में कई फीट उछलकर दूर जा गिरे और सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक घटना से एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के रहने वाले प्रदीप, राजकुमार और ज्ञान प्रकाश सावन महीने में कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गए थे। गंगाजल लेकर बुधवार तड़के वह एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही उनकी बाइक भोजपुर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों कांवड़िये कई मीटर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट हेड अनिल शर्मा ने कांवड़ यात्रा के लिए तैनात स्पेशल रेस्क्यू टीमों और एंबुलेंस को तत्काल मौके पर रवाना किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए वह स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। एक्सप्रेसवे पर तैनात दो स्पेशल एंबुलेंस से तीनों घायलों को तत्काल मोदीनगर के अस्पताल पहुंचाया गया।


अस्पताल में तीनों कांवड़ियों की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सावन के पवित्र महीने में गंगाजल लेकर लौट रहे तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी