Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

राष्ट्रीय

दिल्ली में आज विद्या वाहिनी योजना का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 3,000 छात्राओं को देंगी मुफ्त साइकिलें

31 जुलाई, 2026 02:10 PM

दिल्ली सरकार शुक्रवार को छात्राओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘विद्या वाहिनी’ योजना का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिलें दी जाएंगी, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

योजना का शुभारंभ पूर्वी विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में होगा। पहले चरण में 3,000 छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी। इसके बाद अगले एक महीने के भीतर चरणबद्ध तरीके से दिल्ली की करीब 1.40 लाख छात्राओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा, “दिल्ली की बेटियां केवल अपने सपने नहीं संजोतीं, वे एक विकसित, शिक्षित और समर्थ दिल्ली का भविष्य भी गढ़ती हैं। विद्या वाहिनी योजना उनके इसी सफर की नई साथी है। आज दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 3,000 बेटियों को साइकिलें भेंट की जाएंगी। ये साइकिलें हमारी बेटियों के लिए समय बचाने वाली, आत्मविश्वास बढ़ाने वाली और हर सुबह को नए उत्साह और नई उम्मीद से भरने वाली साथी बनेंगी।”

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को आसान बनाना है। राजधानी में कई ऐसी छात्राएं हैं, जिन्हें रोजाना लंबी दूरी तय करके स्कूल जाना पड़ता है। कई बार परिवहन की सुविधा या खर्च की वजह से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। ऐसे में मुफ्त साइकिल मिलने से न सिर्फ उनका सफर आसान होगा, बल्कि स्कूल में नियमित उपस्थिति भी बढ़ेगी।

सरकार का कहना है कि कोई भी बेटी केवल दूरी, आर्थिक परेशानी या परिवहन की दिक्कत के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, परिवारों पर आने वाला परिवहन का खर्च कम होगा और अधिक से अधिक बेटियां नियमित रूप से स्कूल पहुंच सकेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल छात्राओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली साबित हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

अच्छे लोगों के साथ काम करो, हार्डी संधू की इस सलाह ने बदला रेवती महुरकर का नजरिया

अच्छे लोगों के साथ काम करो, हार्डी संधू की इस सलाह ने बदला रेवती महुरकर का नजरिया

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री ने कहा- विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री ने कहा- विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति

भारत की पहली फ्लाइट-प्रूवन सैटेलाइट बैटरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ‘शानदार’, कहा- आयात पर कम होगी निर्भरता

भारत की पहली फ्लाइट-प्रूवन सैटेलाइट बैटरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ‘शानदार’, कहा- आयात पर कम होगी निर्भरता

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे, 17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे, 17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित कर दिया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है : पीएम मोदी

संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित कर दिया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ऊर्जा, खाद और भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ऊर्जा, खाद और भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस