Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

दिल्ली : महरौली में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

23 जून, 2026 02:55 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक कैब ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह तकरीबन 5 बजे के करीब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी कैब ड्राइवर ने उठा ले गया। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत बच्ची को खोजने के लिए कई खास टीमें बनाईं और कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने रेप के बाद हत्या कर बच्ची की लाश फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे फेंक दी थी। पुलिस ने लाश बरामद कर लिया है और ड्राइवर पर अपहरण, रेप और हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में एक अलग घटना में 36 साल की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक व्यक्ति पर वीडियो शूट करने के बहाने रेप करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर 10 जून को बुराड़ी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि मामले की जांच चल रही है।

शिकायत के अनुसार, बुराड़ी की रहने वाली पीड़िता 2022 में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। उसने आरोप लगाया कि सितंबर 2022 में उस व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया रील्स बनाने के बहाने एक स्थानीय होटल में बुलाया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने आगे आरोप लगाया कि बाद में आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसके साथ मारपीट की। जब उसे पता चला कि उस व्यक्ति का असली नाम उसकी बताई गई पहचान से अलग है, तो उसने उससे दूरी बना ली। इसके बाद उसने दावा किया कि उसे आरोपी के जीजा और एक अन्य रिश्तेदार से धमकियां मिलीं।
वहीं, हाल ही में बिहार के बेगूसराय जिले में पांच युवकों ने कथित तौर पर एक 28 वर्षीय विवाहित महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ बेहद बर्बरता की और उसके प्राइवेट पार्ट्स में एक ज़िंदा कारतूस, एक पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया।

हालांकि यह घटना 11 जून की रात को हुई थी, लेकिन गुरुवार को हुई जांच में इसकी मेडिकल पुष्टि हुई। पीड़िता का अभी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोर्ट में दिए अपने बयान में उसने बताया कि जब वह शौच के लिए बाहर निकली थी, तो पांचों लोगों ने उसे बंधक बना लिया, उसे खींचकर एक सुनसान जगह पर ले गए, रस्सियों से बांधा और उसके साथ मारपीट की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह