Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

दिल्ली दौरे पर सीएम योगी, भारत मंडपम में मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

10 जून, 2026 04:41 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे भारत मंडपम में आयोजित मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी विकास, सुशासन तथा केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात दिल्ली में ही प्रवास करेंगे। इसके बाद 11 जून को आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल (शासकीय परिषद) की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री विकास योजनाओं, आर्थिक प्रगति और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी संभावित मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को संगठन और सरकार दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी दिल्ली पहुंचेंगे। दोनों नेता भारत मंडपम में आयोजित मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में राज्यों के विकास मॉडल, सुशासन और आगामी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के भी दिल्ली दौरे पर आने की चर्चा है। हालांकि उनके कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राजनीतिक दृष्टि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। नीति आयोग की बैठक के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों और शीर्ष नेतृत्व से संभावित मुलाकातों पर भी राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह