Saturday, August 15, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

15 अगस्त, 2026 06:53 PM

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “हमारे 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जब हमारा पवित्र तिरंगा भारत के हर कोने में गर्व के साथ लहरा रहा है, तो हम उन बहादुर शहीदों के प्रति अनंत कृतज्ञता के साथ नमन करते हैं, जिनके सर्वोच्च बलिदानों ने हमें आजादी दिलाई।” उपराज्यपाल ने आगे लिखा, “अपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर हर गांव और शहर तक, आइए हम विकसित भारत के मिशन को आगे बढ़ाते हुए, एक मजबूत, अधिक समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नए संकल्प के साथ एकजुट हों।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन दिवस हमें उस संघर्ष की याद दिलाता है, जिसने भारत को स्वतंत्रता दी, और उस संकल्प की भी, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा। जिन वीरों ने अपने त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत सौंपा, आज उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हमारी पीढ़ी की है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने कर्तव्य को राष्ट्र सेवा और अपने प्रयास को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें।”

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने लिखा, “समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की अमर कहानी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।” प्रवेश वर्मा ने आगे लिखा, “इस पावन अवसर पर आइए हम उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन करें, जिनके साहस और बलिदान से हमारा तिरंगा आज शान से लहरा रहा है। हम संकल्प लें कि अपने देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि को हमेशा सर्वोपरि रखेंगे और भारत को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं गौरवशाली बनाने में अपना योगदान देंगे।”

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने लिखा, “भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे लाखों अमर बलिदानियों के शौर्य से 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली। आज जब हमारा तिरंगा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर शान से लहराता है, देश की नारी शक्ति हर क्षेत्र में नेतृत्व करती है, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से लेकर गांव-गांव तक विकास यात्रा पहुंचती है, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।” कपिल मिश्रा ने आगे लिखा, “आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि महान वीरों के बलिदान से मिले इस भारत को हम कभी टूटने नहीं देंगे। राष्ट्रवाद के संकल्प के साथ हम एक थे, एक हैं और सदैव एक रहेंगे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 2047 के ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान दें।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर