Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं

05 जून, 2026 04:39 PM

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली की हवा को शुद्ध और पर्यावरण संरक्षण के लिए दिल्लीवासियों से सहयोग की अपील की। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम ने कहा कि दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाने के लिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण कि दिशा में 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

सीएम गुप्ता ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम मेगा प्लांटेशन ड्राइव और 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के उद्घाटन के साथ स्वच्छ, ग्रीन और स्वस्थ दिल्ली मिशन को जन अभियान बना रहे हैं। मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करती हूं कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें और एक पौधा अवश्य लगाएं। आइए, मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए दिल्ली को और स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमो ऑक्सीजन पार्क के उद्घाटन के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सब मिलकर 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधारोपण अभियान शुरू कर रहे हैं।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज 18 जगहों पर 18 नमो ऑक्सीजन पार्क शुरू होने से दिल्ली के लोगों को बहुत मदद मिलेगी। ये पार्क न सिर्फ ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाएंगे, बल्कि देसी पेड़ों की प्रजातियां लगाकर पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विजन दिल्ली में लगभग 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का है। आज इस मंच से शुरू की जा रही पहल में 18 नमो पार्क शामिल हैं, जो दिल्ली सरकार के 100 ऑक्सीजन जोन बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में पहला कदम है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि दिल्ली का लगातार बढ़ता हुआ ग्रीन कवर इस बात की साक्षी है कि दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों के लिए पर्यावरण और स्वच्छ हवा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुझे यह बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि पिछले 12-15 वर्षों तक दिल्ली को फॉरेस्ट एरिया बनाने का जो मुद्दा लंबित पड़ा था, उसमें कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई थी।

मुख्यमंत्री ने एक बहुत बड़ा और साहसिक कदम उठाते हुए दिल्ली की लगभग 11,000 एकड़ भूमि, जो कब्जे और अतिक्रमण की चपेट में थी, का नोटिफिकेशन जारी कर उसे फॉरेस्ट घोषित किया है। यह दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक ग्रीन उपहार साबित होगा। आज 18 साइट्स पर ‘नमो ऑक्सीजन वन’ की शुरुआत होने जा रही है। इन वनों से दिल्लीवासियों को न सिर्फ ऑक्सीजन मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा मिलेगी। इनमें उन नेटिव प्रजातियों के पेड़ लगाए जा रहे हैं जो कम पानी में जीवित रहते हैं और ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। इसके अलावा, लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में मियावाकी फॉरेस्ट का कॉन्सेप्ट भी अपनाया जा रहा है, ताकि घने जंगल तैयार किए जा सकें। दिल्ली में जगह की कमी को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। दिल्ली एक लैंडलॉक राज्य है, जो चारों तरफ से अन्य राज्यों से घिरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सेंचुरी जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया गया था। केंद्र सरकार आने के बाद काम तेजी से शुरू हुआ, लेकिन दिल्ली सरकार का सहयोग नहीं मिल पा रहा था। आज मुझे खुशी है कि वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन और उसके मूल स्वरूप को बहाल करने के लिए बड़े स्तर पर मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने अपना पहला बर्ड एटलस भी लॉन्च किया है। जिन प्रजातियों के पक्षी यहां से लुप्त हो चुके थे, वे अब धीरे-धीरे लौटने लगे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के पैशन और मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद