Saturday, August 22, 2026
BREAKING
कर्मचारियों से वादा, बातचीत भी और गिरफ्तारी भी, यह कहां का इंसाफ : कुमारी सैलजा पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल, प्रविंद्र सिंह चौहान की ली जगह हिमाचल विधानसभा में वंदे मातरम और राष्ट्रगान के अपमान पर फिर हुआ हंगामा, CM सुक्खू ने लगाया ये आरोप रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी हिमाचल के 65 उद्योगों में बनी 82 दवाओं के सैंपल फेल, सीडीएससीओ की कार्रवाई, फार्मा कंपनियों को नोटिस पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर गमाडा की नीलामी को मिला भरपूर उत्साह: 27 प्रॉपर्टीज़ से लगभग 5400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां ‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

22 अगस्त, 2026 06:26 PM

दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार सुबह हुई हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यह राहत बनी रहेगी और लगातार बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 22 अगस्त को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हवा में नमी का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है।

वहीं, 23 अगस्त को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दिन पारा 33 डिग्री पर लुढ़क सकता है। 24 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसमें तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, 25 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 अगस्त के लिए ‘आंशिक रूप से बादल छाए रहने’ का पूर्वानुमान जारी किया है। इन तीनों दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

लगातार हो रही बारिश और हवा के बदले रुख के चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब ग्रीन और यलो जोन में पहुंच गया है। दिल्ली में आनंद विहार में एक्यूआई 166 और चांदनी चौक में 102 दर्ज किया गया है, जो यलो जोन में आता है। वहीं, आयानगर (73), बुराड़ी क्रॉसिंग (74), और कैंटोनमेंट एरिया (71) जैसे इलाकों में हवा काफी साफ है।

अलीपुर (90) और आशोक विहार (82) में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है। नोएडा के सेक्टर-1 (84), सेक्टर-62 (82) और सेक्टर-125 (85) में हवा साफ है। हालांकि, सेक्टर-116 नोएडा में एक्यूआई 114 दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद में इंदिरापुरम (47) और गोविंदपुरम (52) में बेहतरीन हवा दर्ज की गई है, जबकि वसुंधरा (110) और वेद विहार लोनी (111) में हवा का स्तर मध्यम बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के नामों की घोषणा की

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के नामों की घोषणा की

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल एजेंडे में शामिल

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल एजेंडे में शामिल

इंडियन ऑयल का सप्लाई समझौता मॉरिशस को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाएगा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा: सरकार

इंडियन ऑयल का सप्लाई समझौता मॉरिशस को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाएगा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा: सरकार

बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क किनारे नाच-गाना देख रही भीड़ को कुचला, 5 की मौत, 18 लोग घायल

बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क किनारे नाच-गाना देख रही भीड़ को कुचला, 5 की मौत, 18 लोग घायल

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत