Saturday, August 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर 'मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सड़क पर उतरकर की सफाई मोहाली डिंपल म\र्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, खुलेंगे ह\त्या के राज नेपाल की बाढ़ में तरनतारन के तीन लोग लापता, 25 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क हरियाणा में ठप हो सकती है आयुष्मान योजना, 480 अस्पतालों की चेतावनी... जानिए वजह हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हरियाणा ने रचा इतिहास: 15 लाख पौधे लगाने का टारगेट पूरा, HALSA का मेगा अभियान सफल CM सैनी के नूंह दौरे से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट Shimla: लोग दवाओं व इलाज के अभाव में गंवा रहे जान : जयराम Hamirpur: नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्र के संपर्क में हिमाचल सरकार : सीएम

राष्ट्रीय

दिल्ली -एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी

29 अगस्त, 2026 06:18 PM

गौतमबुद्ध नगर में मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 192 मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है। वहीं, जिले में डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब तक 48 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को निर्देश दिया है कि स्वाइन फ्लू और डेंगू के संदिग्ध मरीजों की पहचान को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज, जिनमें तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी, बदन दर्द या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उनकी चिकित्सकीय जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। गंभीर लक्षण वाले मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कहा गया है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी संदिग्ध मरीजों के उपचार के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में दवाओं, जांच सुविधाओं और आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

दूसरी ओर, डेंगू के 48 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों की रोकथाम और लार्वा नियंत्रण अभियान को भी तेज करने की तैयारी की है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं, जहां पानी जमा होने के कारण डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की आशंका रहती है। साथ ही लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की जा रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बदलते मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैल सकता है। ऐसे में लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने तथा हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। अस्पतालों से मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घबराने के बजाय सावधानी बरतें और लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नेपाल: भारत ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भेजी

नेपाल: भारत ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भेजी

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

'कृष्ण चेतना' विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

'कृष्ण चेतना' विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

सरकार ने शुरू की केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियां, पूर्व-बजट बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से होंगी शुरू

सरकार ने शुरू की केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियां, पूर्व-बजट बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से होंगी शुरू

वित्त मंत्री सीतारमण ने शिकागो में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को भारत में निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

वित्त मंत्री सीतारमण ने शिकागो में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को भारत में निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी