Thursday, August 20, 2026
BREAKING
अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना UNSC में भारत की मांग, आतंकियों की सूची से जुड़े फैसलों में हो अधिक पारदर्शिता गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना

20 अगस्त, 2026 12:32 PM

दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है। अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 20 से 23 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि 24 अगस्त को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। 25 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। खास बात यह है कि मौसम विभाग की ओर से इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। हवा में नमी का स्तर 60 से 80 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 21 अगस्त को तापमान 33 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

वहीं, 23 अगस्त को तापमान 32 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान बादलों से घिरा रह सकता है और आर्द्रता 60 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। 25 अगस्त को तापमान 35 और 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और आर्द्रता 55 से 85 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

लगातार बादल और बारिश का असर एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण धूल और प्रदूषक कणों के वातावरण से नीचे आने से कई इलाकों में हवा की स्थिति संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। अगले एक सप्ताह एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से बीच-बीच में राहत मिलने की उम्मीद है। लगातार हल्की बारिश और बादलों के कारण तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ने की संभावना कम है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

UNSC में भारत की मांग, आतंकियों की सूची से जुड़े फैसलों में हो अधिक पारदर्शिता

UNSC में भारत की मांग, आतंकियों की सूची से जुड़े फैसलों में हो अधिक पारदर्शिता

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज

पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज