Monday, April 06, 2026
BREAKING
बिहार : नीतीश ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किराया माफी वाले बयान को लागू करने का आदेश रद्द संगठन और सेवा का संकल्प : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दी भाजपा स्थापना दिवस की बधाई पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में 'कफन' पहन कर प्रदर्शन 45 दिन सीजफायर को लेकर बातचीत, 48 घंटे का मौका : ट्रम्प का 'होर्मुज अल्टीमेटम' और ईरान का पलटवार, हाइफा में मिसाइल हमले से मची तबाही मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल थायरॉइड की गड़बड़ी दिमाग पर डालती है असर, जानें कैसे बनती है डिप्रेशन और एंग्जायटी की वजह एनसीआर में 7-8 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी भाजपा

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

26 जून, 2025 01:29 PM

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 26 और 27 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, 26 जून की शाम और रात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर रह सकता है। वहीं 27 जून की सुबह भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

इसके बाद 28 जून को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहेगा और इस दिन गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। अनुमान है कि इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे उमस बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 29 जून से 2 जुलाई तक आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 30 जून को भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। 1 और 2 जुलाई को भी ‘थंडरशावर’ यानी गरज के साथ बारिश का अनुमान है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश के कारण उमस बढ़ेगी, लेकिन तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बिहार : नीतीश ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ

बिहार : नीतीश ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ

भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती

भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किराया माफी वाले बयान को लागू करने का आदेश रद्द

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किराया माफी वाले बयान को लागू करने का आदेश रद्द

एनसीआर में 7-8 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

एनसीआर में 7-8 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी भाजपा

पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी भाजपा

भाजपा के स्थापना दिवस पर आत्मनिर्भर भारत का विजन गूंजा, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भाजपा के स्थापना दिवस पर आत्मनिर्भर भारत का विजन गूंजा, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भाजपा का सफर त्याग, तपस्या और समर्पण की गाथा है : नितिन नवीन

भाजपा का सफर त्याग, तपस्या और समर्पण की गाथा है : नितिन नवीन

पीएम मोदी और नड्डा आज असम और अमित शाह केरलम एवं पुडुचेरी में करेंगे चुनाव प्रचार

पीएम मोदी और नड्डा आज असम और अमित शाह केरलम एवं पुडुचेरी में करेंगे चुनाव प्रचार

LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी

होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी