Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, 15 जून को येलो अलर्ट जारी

15 जून, 2026 12:01 PM

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सोमवार को एक बार फिर मौसम की मार झेलनी पड़ेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 45 से 65 प्रतिशत तक रहेगा, जिससे बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

मुख्य पूर्वानुमान:
– दोपहर और शाम के समय 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
– गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका।
– खुले में खड़े होने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से दूर रहने की सलाह दी गई है।

16 जून को कुछ राहत के आसार हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं गरज-चमक हो सकती है, लेकिन कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होने वाली है:
– 17 जून: अधिकतम 41°C
– 18 जून: 41°C
– 19 जून: 42°C
– 20 जून: 43°C (न्यूनतम 31°C)

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के बावजूद तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आएगी। बढ़ती नमी के कारण उमस और गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी। ऐसे में बाहर निकलने वाले लोग पर्याप्त पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी