Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

24 सितंबर, 2026 01:57 PM

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में गर्मी और उमस के बीच अब बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक 26 सितंबर से मौसम में बदलाव दिखेगा और 27 व 28 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय आर्द्रता 82 प्रतिशत और शाम के समय 60 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।

25 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। मौसम में असली बदलाव 26 सितंबर से देखने को मिलेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान में इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसके बाद 27 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन मौसम आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश हो सकती है। आर्द्रता का स्तर 95 से 80 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। यानी बारिश के साथ वातावरण में नमी काफी बढ़ सकती है। 28 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी के पूर्वानुमान में इस दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश के दो दिनों के बाद 29 सितंबर को मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

एनसीआर में बारिश का असर सिर्फ तापमान पर ही नहीं, बल्कि हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है। बारिश के दौरान वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठने से एक्यूआई में अस्थायी सुधार देखने को मिल सकता है। इस तरह सितंबर के अंतिम दिनों में एनसीआर में मौसम का क्रम साफ से आंशिक बादल और फिर बारिश की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। 26 सितंबर से बदलाव, 27-28 सितंबर को मध्यम बारिश और इसके बाद 29 सितंबर को आंशिक बादल रहने का अनुमान है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी