Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी होगी और बेहतर, यातायात व आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति : सीएम रेखा गुप्ता

10 जुलाई, 2026 02:36 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दक्षिण दिल्ली के महत्वपूर्ण मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और इसके विकास का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि लगभग 8.8 किलोमीटर लंबा मांडी रोड दिल्ली-एनसीआर का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क गलियारा है। यह छतरपुर मेट्रो स्टेशन के निकट महरौली-गुरुग्राम रोड (एनएच-148ए) को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ता है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और पड़ोसी आर्थिक केंद्रों गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी के रूप में कार्य करता है तथा अंतर-राज्यीय यातायात के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीटीआईपीईसी) की गवर्निंग बॉडी ने 27 सितंबर 2023 को आयोजित अपनी 68वीं बैठक में मांडी रोड के महत्व को मान्यता देते हुए इसके चौड़ीकरण और व्यापक विकास के प्रस्ताव का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि मांडी रोड के रणनीतिक महत्व, मौजूदा और भावी यातायात मांग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-148ए के साथ इसके सीधे संपर्क को देखते हुए इस सड़क को एनएचएआई के दायरे में लाने पर विचार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर इसके विकास की जिम्मेदारी एनएचएआई को सौंपी जाए ताकि इसके विकास के लिए एकीकृत योजना बनाई जा सके, समान इंजीनियरिंग मानकों को अपनाया जा सके और इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर का समयबद्ध उन्नयन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को बेहतर और अधिक सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सकारात्मक विचार करने का आग्रह करते हुए इस मामले को आगे बढ़ाने में उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ

'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ

सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग

सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग

अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम

अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम

थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी

थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी

चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन

IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ

भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक

भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक

आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की

आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की