Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट है जारी

24 जून, 2025 02:16 PM

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्री मानसून की दस्तक के बाद एक तरफ लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन उमस ज्यादा होने के चलते परेशानी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते में येलो अलर्ट जारी कर रखा है और संभावना जताई है कि लोगों का सामना तेज बारिश और तेज हवा से भी हो सकता है। साथ ही रिमझिम फुहार भी जारी रह सकती है।

लोगों को करना पड़ेगा उमस की स्थिति का सामना

मौसम विभाग के मुताबिक येलो अलर्ट के 24 जून से लेकर 29 जून तक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी का स्तर 55 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे उमस की स्थिति का सामना लोगो को करना पड़ेगा।

आईएमडी ने कहा-आज शाम हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं 25 और 26 जून को पूरे दिन भर, सुबह, दोपहर, शाम और रात गरज और बिजली के साथ बारिश के संकेत हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।

28 और 29 जून के लिए चेतावनी

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 28 और 29 जून को “थंडरस्टॉर्म विथ रेन” और “रेन और थंडरशावर्स” की चेतावनी दी गई है। दिन भर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि बादलों के कारण लोगों को सीधी धूप से राहत जरूर मिली है, लेकिन अधिक ह्यूमिडिटी के चलते उमस बनी हुई है। सुबह-शाम की हवा भले ही थोड़ी ठंडक लिए हो, लेकिन दिन के समय चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

लोगों के लिए सलाह

ऐसे मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों और डॉक्टर ने लोगों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा है कि खुले स्थानों पर बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें। तेज हवाओं और बारिश के समय पेड़ों और खंभों से दूरी बनाए रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहे क्योंकि उमस भरे इस मौसम में पसीना ज्यादा होने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है और तबीयत खराब हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति