Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर जयपुर में कांग्रेस का साइलेंट मार्च, अशोक गहलोत बोले— देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात

12 मार्च, 2026 12:40 PM

जयपुर : नमक सत्याग्रह और ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जयपुर में भारत सेवा संस्थान द्वारा एक 'साइलेंट मार्च' (मौन जुलूस) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1930 की दांडी यात्रा के ऐतिहासिक संदर्भ का जिक्र करते हुए वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "जब अंग्रेजों ने नमक पर टैक्स लगाया था, तब महात्मा गांधी की 24 दिनों की और करीब 400 किलोमीटर लंबी यात्रा ने पूरी दुनिया को संदेश दिया था कि भारत में बड़ा आंदोलन चल रहा है। आज इस दिन को मनाने का विशेष अर्थ है क्योंकि देश में लोकतंत्र खतरे में है और अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बन गया है।" राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मौन जुलूस के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह मार्च केंद्र की सत्ता के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध है। उन्होंने कहा, "हम इस मौन जुलूस के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि यह देश किसी एक पार्टी या तानाशाह सरकार का नहीं, बल्कि यहाँ के 144 करोड़ देशवासियों का है। लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है।"

इस 'साइलेंट मार्च' के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च किया और गांधीवादी मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम