Friday, November 27, 2026
BREAKING
• खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि • संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज • सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला • केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल • पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर • Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके • खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण • पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

दुनिया

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, शिक्षक की मौत और कई घायल

07 अगस्त, 2026 04:43 PM

थाईलैंड के एक स्कूल में एक छात्र ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कम से कम एक शिक्षक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

थाईलैंड के एक बड़े रेस्क्यू ग्रुप पोह टेक तुंग फाउंडेशन ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि दो लोग मारे गए हैं और 15 घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। ऑफिसर इलाके से छात्रों को तुरंत निकाल रहे हैं

बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत के बंग क्रुई जिले में एक व्यस्त हाईवे पर स्थित देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में फायरिंग हुई, जो लगभग 3,000 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नॉनथाबुरी प्रोविंशियल पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी ने खुद को मार डाला। पुलिस ने अपराधी की पहचान एक स्टूडेंट के तौर पर की है।

थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने अमेरिकी मीडिया सीएनएन को बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, घायलों में एक टीचर और तीन स्टूडेंट शामिल हैं।

अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने एक सत्यापित वीडियो के हवाले से बताया कि स्टूडेंट स्कूल से बाहर भागते हुए दिखे, जबकि एक स्टाफ मेंबर उन्हें निकालने में मदद कर रहा है।

आपातकालीन श्रमिक स्ट्रेचर लेकर मौके पर पहुंचे। न्यूज एजेंसी की एक फोटो में एक शख्स एम्बुलेंस के बाहर स्ट्रेचर पर लेटा हुआ दिख रहा है। दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या दक्षिण-पूर्व एशिया के दूसरे देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे (एसएएस) के 2017 के डेटा के अनुसार, थाईलैंड में 10.3 मिलियन से ज्यादा आम लोगों के पास हथियार थे यानी हर 100 लोगों पर लगभग 15 बंदूकें थीं।

यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के 2019 ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज डेटाबेस में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के अनुसार, फिलीपींस के बाद थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में दूसरे नंबर पर है, जहां बंदूक से हत्याएं सबसे ज्यादा होती हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक