Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण

राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर आरोप, कहा-बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद खराब, भारी कर्ज में डूबा राज्य

21 अगस्त, 2026 02:28 PM

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि बिहार की राजकोषीय स्थिति बेहद दयनीय और चिंताजनक हो गई है। राज्य भारी कर्ज के बोझ तले दब चुका है और कुल सार्वजनिक ऋण में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार को गंभीर आर्थिक संकट की ओर धकेला जा रहा है। उनके मुताबिक, राज्य की वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो गई है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ठेकेदारों के बकाये और विकास कार्यों के लिए समय पर पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों को मिलने वाले स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाई गई है और छात्रवृत्ति को समाप्त किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास व्यय प्रबंधन, ऋण प्रबंधन और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने की कोई स्पष्ट समझ और दीर्घकालिक योजना नहीं है।
तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा राज्य का राजस्व घाटा बढ़ रहा है और कर्ज उससे भी तेज गति से बढ़ रहा है।

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में दावा किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में देश के प्रमुख राज्यों के बीच बिहार का राजकोषीय घाटा सबसे अधिक रहा और यह जीएसडीपी का 5.8 प्रतिशत था।
उन्होंने कहा कि ऊंचे राजकोषीय घाटे के साथ भारी कर्ज का बोझ राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। राज्य की अपनी राजस्व प्राप्तियों और खर्च के बीच संतुलन नहीं होने का भी उन्होंने आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राजस्व सृजन और संग्रह बढ़ाने, बजटीय प्रबंधन सुधारने तथा राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने के लिए सरकार के पास कोई ठोस दीर्घकालिक योजना नहीं है। तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड कर्ज लेने के बावजूद सरकारी खजाना खाली होने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि आखिर बिहार का पैसा कहां जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर भ्रष्टाचार और कथित संगठित लूट का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार का वित्तीय संकट प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए सामूहिक चिंता का विषय है। हालांकि, तेजस्वी के इन आरोपों पर सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रीवा में 4,000 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रीवा में 4,000 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक, बोलीं- जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक, बोलीं- जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल