Friday, November 20, 2026
BREAKING
• N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान • Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना • पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम • गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’ • तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू • प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान • दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा • अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा • शादी के सीजन में देशभर में 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद, दिल्ली-एनसीआर में खर्च होंगे 1 लाख करोड़ रुपए : सीटीआई • वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

राष्ट्रीय

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

20 नवंबर, 2026 11:31 AM

चक्रवाती तूफान “अकवान” से जुड़े बादल उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों तक पहुंच चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को तूफान के लैंडफॉल (तट से टकराने) की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद भीषण चक्रवाती तूफान “अकवान” पिछले 6 घंटों के दौरान 21 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। अब यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है। शुक्रवार की सुबह 02:30 बजे यह उसी क्षेत्र में स्थित था। यह कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 110 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 170 किमी पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 170 किमी दक्षिण, पुरी (ओडिशा) से 250 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से 370 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में केंद्रित था।

इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और शुक्रवार की दोपहर से पहले गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

आईएमडी ने बताया कि नवीनतम सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चक्रवाती तूफान “अकवान” से जुड़े बादल उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों तक पहुंच गए हैं, जिससे इसका जमीन (तटीय क्षेत्र) से संपर्क शुरू हो गया है। अगले 2 घंटों के दौरान ‘लैंडफॉल’ (जमीन से टकराने) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस पूरे सिस्टम पर विशाखापत्तनम और गोपालपुर में लगे डॉप्लर वेदर रडार के जरिए लगातार नज़र रखी जा रही है।

ओडिशा में चक्रवात ‘अकवान’ के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर बचाव और राहत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने गुरुवार को बताया कि प्रशासन ने राज्य में 4,243 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है। अब तक करीब 72 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। यह अभियान बुधवार से शुरू हुआ था और पूरी रात जारी रहा।

उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए करीब 8,000 राहत शिविर तैयार किए गए हैं। वहीं, 30 नवंबर के आसपास जिन महिलाओं की प्रसव की संभावित तारीख है, ऐसी करीब 9,100 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। इनमें से कई महिलाओं को पहले ही अस्पतालों में शिफ्ट किया जा चुका है।

मुख्य सचिव ने कहा कि भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील जिलों से भी लोगों को हटाया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों की तलहटी में छोटी बस्तियों और अस्थायी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गजपति जिले में करीब 16 हजार और कंधमाल जिले में लगभग 3,400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नसीम दुरानी का एनकाउंटर, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम ने किया ढेर

बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नसीम दुरानी का एनकाउंटर, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम ने किया ढेर

कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी

कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी