Friday, November 20, 2026
BREAKING
• N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान • Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना • पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम • गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’ • तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू • प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान • दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा • अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा • शादी के सीजन में देशभर में 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद, दिल्ली-एनसीआर में खर्च होंगे 1 लाख करोड़ रुपए : सीटीआई • वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

राष्ट्रीय

बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नसीम दुरानी का एनकाउंटर, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम ने किया ढेर

20 नवंबर, 2026 11:22 AM

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस और नोएडा की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। इसी दौरान मुठभेड़ हुई और कुख्यात गैंगस्टर पुलिस की गोलीबारी में मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीमें कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। पुलिस को बुलंदशहर में उसके मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इस खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की टीमों ने बुलंदशहर पुलिस के साथ मिलकर उसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। बताया गया कि जब पुलिस टीमें गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पहुंचीं, तो कुछ देर बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी दौरान पुलिस की गोली लगने के बाद गैंगस्टर नसीम दुर्रानी जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।


एसटीएफ के अनुसार, नसीम दुर्रानी कथित तौर पर दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में जीरो पुस्ते पर समीर नाम के युवक की हत्या में शामिल था। कथित तौर पर नसीम ने दो दिन पहले दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


इस घटना के बाद सोनिया विहार थाने की टीम ने मामला दर्ज किया था और कई टीमें बना दी गई थीं। जहां घटना के बाद, पुलिस टीमें उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। इसी बीच में बुलंदशहर में उसकी मौजूदगी के बारे में इनपुट मिले थे।
बताया जाता है कि नसीम दुर्रानी गैंगस्टर छोटा राजन को खत्म करने की साजिश में भी शामिल था। आरोप है कि इसके लिए उसने एक 'कॉन्ट्रैक्ट' (सुपारी) भी लिया था। फिलहाल, मुठभेड़ और इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा

कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी

कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनीत पूनिया को प्रचार-संचार की कमान, एआईसीसी सचिवों की नई सूची जारी