Monday, October 26, 2026
BREAKING
• बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव : प्रो.असीम कुमार घोष • आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन • दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू • राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता • लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार • एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब • रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट • तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

खेल

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

26 अक्टूबर, 2026 05:01 PM

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड को सीरीज में पहली जीत की तलाश होगी।

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक खेले गए दो टी20 मैचों में शानदार रहा है। दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। टीम का बल्लेबाजी क्रम अच्छी लय में दिखाई दिया है। संजू सैमसन ने पहले टी20 में धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि अभिषेक अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीरीज में अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं। तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख पलटा था। नमन धीर का प्रदर्शन बतौर फिनिशर दोनों ही मुकाबलों में दमदार रहा है। दूसरे टी20 में नमन ने सिर्फ 17 गेंदों में 31 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। नीतीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव दूसरे टी20 में अच्छी लय में नजर आए थे। अर्शदीप ने दो विकेट चटकाए थे, जबकि प्रिंस किफायती साबित हुए थे।

न्यूजीलैंड की चुनौतियां
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने अब तक खेले गए दोनों ही टी20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले टी20 में नाबाद 82 रन बनाने के बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। बेवन जैकब्स ने भी दूसरे टी20 में 58 रन बनाए थे। हालांकि टिम सीफर्ट अब तक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। न्यूजीलैंड के लिए इस सीरीज में तेज गेंदबाजी चिंता का विषय रही है। मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन का तीसरे टी20 में खेलना मुश्किल है। जैकब डफी ने दूसरे टी20 में 3.5 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 41 रन दिए थे। कप्तान मिचेल सैंटनर जरूर बढ़िया फॉर्म में दिखाई दिए हैं और उन्होंने दूसरे टी20 में 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 4 विकेट निकाले थे।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच की स्थिति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 33 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारतीय टीम ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में जीत नसीब हुई है।वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिलता है, जिसके चलते गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। हालांकि पिच से तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है। खासतौर पर शुरुआती ओवरों में गेंद काफी स्विंग करती है। वेलिंगटन में मंगलवार को सुबह के समय बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही तेज हवा के साथ बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्रांति की जगह वैष्णवी को मौका

दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्रांति की जगह वैष्णवी को मौका

जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी