Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

राष्ट्रीय

तिरुवनंतपुरम में एआई रोबोट से नहर की सफाई

06 मार्च, 2026 07:37 PM

स्वच्छ भारत मिशन–अर्बन 2.0 के तहत तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने शहरी स्वच्छता में बड़ा कदम उठाते हुए एआई-संचालित जी-स्पाइडर रोबोट को नहरों की सफाई के लिए तैनात किया है। यह रोबोट बिना मानव हस्तक्षेप के खतरनाक और कठिन इलाकों में सुरक्षित तरीके से कचरा हटाने में सक्षम है।  

जी-स्पाइडर रोबोट को नहरों की सफाई के लिए किया तैनात 

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बताया कि तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास अमायिझंचन नहर का हिस्सा लंबे समय से सफाई के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा है। यहां ऊंचाई कम होने, लगातार पानी बहने और सुरक्षित प्रवेश बिंदु न होने के कारण पारंपरिक तरीकों से सफाई करना बेहद कठिन था। इन चुनौतियों से निपटने के लिए स्थानीय स्वशासन मंत्री एमबी राजेश ने जी-स्पाइडर रोबोट का उद्घाटन किया। यह पहल नगर निगम और टेक्नोपार्क स्थित जेनरोबोटिक इनोवेशंस के सहयोग से हुई है, जो पहले ‘बैंडिकूट’ नामक रोबोटिक स्कैवेंजर विकसित कर चुके हैं।  

यह रोबोट मिश्रित और अनियमित मलबे को पकड़ कर सीधे कलेक्शन वाहनों में डाल

अधिकारियों ने बताया कि इस रोबोट के इस्तेमाल से सफाईकर्मियों को खतरनाक और अस्वच्छ वातावरण में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एआई-सक्षम विज़न और सेंसर तकनीक से लैस यह रोबोट नहर में जमा विभिन्न प्रकार के कचरे को पहचान कर सुरक्षित तरीके से हटाता है। इसमें बायोमिमेटिक क्लॉ ग्रैबर लगा है जो मिश्रित और अनियमित मलबे को पकड़ कर सीधे कलेक्शन वाहनों में डाल देता है।  

जी-स्पाइडर रोबोट उच्च जलस्तर और लगातार बहाव की स्थिति में भी काम करने में सक्षम

जी-स्पाइडर रोबोट उच्च जलस्तर और लगातार बहाव की स्थिति में भी काम करने में सक्षम है। यह प्लास्टिक, धारदार वस्तुओं और अन्य हानिकारक कचरे को सुरक्षित तरीके से निकाल कर नहरों की सफाई सुनिश्चित करता है। नियमित और व्यवस्थित सफाई से यह शहरी जल निकासी को भी मजबूत करेगा और बाढ़ जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करेगा।  

अधिकारियों ने इसे शहरी स्वच्छता में तकनीक आधारित क्रांतिकारी कदम बताया है, जो न केवल कार्यकुशलता बढ़ाता है बल्कि सफाईकर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। यह मॉडल राज्य के अन्य जोखिमपूर्ण नहरों और ड्रेनेज नेटवर्क में भी अपनाया जा सकता है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति