Tuesday, May 05, 2026
BREAKING
भाजपा ने अमित शाह को बनाया पश्चिम बंगाल का केंद्रीय पर्यवेक्षक, जेपी नड्डा को असम का जिम्मा सौंपा केरल : अभिनेता संतोष नायर का कार एक्सीडेंट में निधन, मोहनलाल ने कहा- असमय जाना खलेगा कोस्टा रिका, होंडुरास, बेलीज और डोमिनिका के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं: ब्लू स्टार के सीएमडी एमके स्टालिन ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई दी स्वदेशी हथियारों की शक्तिः संजय सेठ बंगाल में ममता बनर्जी की हार के कारणों पर शोभा डे बोलीं, सहानुभूति की कमी पड़ी भारी पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं अब आप बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं...ममता बनर्जी की हार पर विवेक रंजन ने बंगालवासियों को दी बधाई भारतीय अमेरिकियों ने बंगाल में भाजपा की जीत का किया स्वागत

मनोरंजन

'ताकत नहीं, जिम्मेदारी है', सुविंदर विक्की ने बताई 'अल्फा' की परिभाषा

05 मई, 2026 04:07 PM

मुंबई : पंजाबी सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता सुविंदर विक्की बॉलीवुड में भी अपनी जड़े जमा चुके हैं। अभिनेता हालिया रिलीज वेब सीरीज 'ग्लोरी' में अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने बताया कि अल्फा होने का मतलब ताकत दिखाना या दूसरों पर कंट्रोल करना नहीं है, बल्कि परिवार की जिम्मेदारी निभाना और सबको साथ लेकर चलना है।

अभिनेता के किरदार में अल्फा यानी जिम्मेदारी, विश्वसनीयता और लीडरशिप दिखाई देगी। ऐसे में वेब सीरीज 'ग्लोरी' के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए सुविंदर विक्की ने अल्फा शब्द को सरल और भावुक तरीके से परिभाषित किया। उन्होंने बताया, “मैंने इस टैग को अपना लिया है। परिवार का मुखिया होना, घर के खर्चों का इंतजाम करना, बच्चों की देखभाल करना, पत्नी के लिए चीजें खरीदना और पूरे परिवार को साथ लेकर चलना, मेरे हिसाब से यही अल्फा होने का मतलब है।”

अभिनेता के अनुसार असली सफलता परिवार को खुश रखने में छिपी है। उन्होंने कहा, “अगर आपका परिवार आपसे खुश है, तो आप भी खुश हैं। माता-पिता खुश हैं और लोग आपके काम की सराहना करते हैं तो यही असली अल्फा और सफलता है।”

सुविंदर विक्की का मानना है कि आज के समय में युवाओं के लिए ये सोच खास मायने रखता है, जब अक्सर गलत तरीके से “अल्फा” होने को ताकत के साथ जोड़कर देखा जाता है।

अपने करियर में सुविंदर विक्की ने हर किरदार में गहराई लाने की कोशिश की है। 'ग्लोरी' में भी उन्होंने एक मजबूत और जिम्मेदार किरदार निभाया है, जिसे लेकर उनका मानना है कि सीरीज में उनके किरदार की सोच उनकी असली सोच से मेल खाता है। सुविंदर विक्की का स्पष्ट मानना है कि अल्फा पुरुष वह नहीं जो सबसे ताकतवर दिखे, बल्कि वह जो अपने परिवार का सबसे बड़ा सहारा बने।

सुविंदर विक्की की नई सीरीज 'ग्लोरी' बॉक्सिंग की क्रूर और प्रतिस्पर्धी दुनिया पर आधारित है। इसमें सुविंदर विक्की के साथ पुलकित सम्राट, दिव्येंदु, आशुतोष राणा, सिकंदर खेर, सयानी गुप्ता, यशपाल शर्मा, जन्नत जुबैर, कुणाल ठाकुर और कश्मीरा परदेशी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

सीरीज की कहानी ओलंपिक मेडल की उम्मीद निहाल सिंह की रहस्यमयी मौत से शुरू होती है। यह बॉक्सिंग की अंदरूनी दुनिया, संघर्ष और ऊंचे दांव को दिखाती है। करण अंशुमन और कर्मण्य आहूजा निर्देशित यह सीरीज 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

केरल : अभिनेता संतोष नायर का कार एक्सीडेंट में निधन, मोहनलाल ने कहा- असमय जाना खलेगा

केरल : अभिनेता संतोष नायर का कार एक्सीडेंट में निधन, मोहनलाल ने कहा- असमय जाना खलेगा

बंगाल में ममता बनर्जी की हार के कारणों पर शोभा डे बोलीं, सहानुभूति की कमी पड़ी भारी

बंगाल में ममता बनर्जी की हार के कारणों पर शोभा डे बोलीं, सहानुभूति की कमी पड़ी भारी

अब आप बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं...ममता बनर्जी की हार पर विवेक रंजन ने बंगालवासियों को दी बधाई

अब आप बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं...ममता बनर्जी की हार पर विवेक रंजन ने बंगालवासियों को दी बधाई

आदिवी शेष अब करेंगे रोमांस, दो नई रोमांटिक फिल्मों का ऐलान कर बोले- 'एक ही जोन में नहीं रहना चाहता'

आदिवी शेष अब करेंगे रोमांस, दो नई रोमांटिक फिल्मों का ऐलान कर बोले- 'एक ही जोन में नहीं रहना चाहता'

मनोज मुंतशिर को भा गई 'चिरैया', बोले- शादी लाइसेंस नहीं है, समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा

मनोज मुंतशिर को भा गई 'चिरैया', बोले- शादी लाइसेंस नहीं है, समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा

परिवार के रीयूनियन को देख भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- 'गलतफहमियों ने दूर कर दिया था, अब सब ठीक हो गया'

परिवार के रीयूनियन को देख भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- 'गलतफहमियों ने दूर कर दिया था, अब सब ठीक हो गया'

'हंसते रहिए, हंसाते रहिए', वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया कॉमेडी फिल्मों का मजेदार वीडियो क्लिप

'हंसते रहिए, हंसाते रहिए', वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया कॉमेडी फिल्मों का मजेदार वीडियो क्लिप

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल हुए गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल, रोहित शेट्टी के साथ करेंगे स्टंट

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल हुए गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल, रोहित शेट्टी के साथ करेंगे स्टंट

नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में देरी का मुद्दा, कुनिका सदानंद ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई

नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में देरी का मुद्दा, कुनिका सदानंद ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई

रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम के रोल को पूरी शिद्दत से निभाएंगे : तरुण खन्ना

रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम के रोल को पूरी शिद्दत से निभाएंगे : तरुण खन्ना