Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर • सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी • 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव • करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार • तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी • राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता • अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार • भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू • पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

हरियाणा

तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी

29 सितंबर, 2026 08:04 PM

हिसार निकटवर्ती गांव तलवंडी राणा में पंजाबी चौक के पास स्थित करीब 51 वर्ष पुराने कोड़ी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की विधिवत नींव रखी गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं नवग्रह पूजा का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना पंडित संतोष शर्मा ने करवाई।
कार्यक्रम में यजमान के तौर पर मंदिर निर्माण समिति की प्रधान अंजू अनेजा, दलीप चंद्र फौजी, ग्राम सरपंच दयाल सिंह मोलिया, श्याम सुंदर, विनोद कुमार मिक्की, तुलसीदास, श्याम राजपूत एवं राधेश्याम महत्ता मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण समिति की प्रधान अंजू अनेजा ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार पर करीब 8 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित निर्माण में एक हॉल, विभिन्न देवी-देवताओं की स्थापना तथा गुंबद का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए श्यामलाल राजपूत ने मंदिर के लिए पहले से उपलब्ध जमीन से दोगुनी जमीन दान देकर निर्माण कार्य की शुरुआत में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।

जर्जर स्थिति में था पुराना मंदिरः
अंजू अनेजा ने बताया कि लंबे समय से मंदिर जर्जर स्थिति में था। स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। निर्माण कार्य कुशल कारीगरों द्वारा कराया जा रहा है, ताकि मंदिर को बेहतर एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके।

स्थानीय लोगों में उत्साह
मंदिर के जीर्णोद्धार की शुरुआत से स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि मंदिर के पुनर्निर्माण से धार्मिक स्थल को नया स्वरूप मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में मंदिर निर्माण समिति की प्रधान अंजू अनेजा, दलीप चंद्र फौजी, ग्राम सरपंच दयाल सिंह मोलिया, श्याम सुंदर, विनोद कुमार मिक्की, तुलसीदास, श्याम राजपूत एवं राधेश्याम सहित अन्य सभी बिरादरियों के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी

सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव

30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव

करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता

राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता

हरियाणा में 1 अक्टूबर से बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा 163; उल्लंघना पर कानूनी कारर्वाई

हरियाणा में 1 अक्टूबर से बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा 163; उल्लंघना पर कानूनी कारर्वाई

हरियाणा में 3 दिन ठप रहेगी दूध की सप्लाई, पशुपालकों का कड़ा फैसला...जानिए क्या है वजह

हरियाणा में 3 दिन ठप रहेगी दूध की सप्लाई, पशुपालकों का कड़ा फैसला...जानिए क्या है वजह

30 सितंबर को रिटायर होंगे  हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता

30 सितंबर को रिटायर होंगे  हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता

वर्षो बाद हरियाणा में  2 एच.सी.एस. (HCS) अधिकारियों ने लगातार 4 वर्षो एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. (SDM) पद पर  तैनात रहकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

वर्षो बाद हरियाणा में  2 एच.सी.एस. (HCS) अधिकारियों ने लगातार 4 वर्षो एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. (SDM) पद पर  तैनात रहकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें : नायब सिंह सैनी