Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला विकास का पिटारा, 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ

सेहत

ड्यूटी के दौरान नेल पॉलिश नहीं लगा सकेंगी नर्स, गहने पहनने पर भी रोक

26 अगस्त, 2025 01:27 PM

लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की तरफ से पहली बार नर्सिंग संवर्ग के लिए मैनुअल जारी किया गया है, जिसके अनुसार ड्यूटी पर तैनात नर्स को नेलपॉलिश और भारी भरकम गहने पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। संस्थान की तरफ से जारी मैनुअल के बोर्ड इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक लगाए जाएंगे, जिससे ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग संवर्ग को याद रहे।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए पहली बार नर्सिंग मैनुअल लागू किया जा रहा है। नर्सिंग मैनुअल तैयार करके उनके दायित्व, अधिकार और छुट्टियों के नियम तय कर दिए हैं। अभी तक ऐसा कोई मैनुअल नहीं था। नर्सिंग अधिकारियों को सामान्य लिपिक की भांति काम करने और अवकाश लेने का अधिकार था। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। अब मैनुअल के अनुसार ही नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी करनी होगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड पर नियम लिखे जाएंगे ताकि मरीज और तीमारदारों को भी उनके बारे में पता रहे। इनके आधार पर मरीज नर्सिंग स्टाफ से उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी कर सकते हैं। इतना ही नहीं नियमों का पालन न होने पर मरीज व तीमारदारों को अधिकारियों से शिकायत करने का भी अधिकार होगा।

नए मैनुअल के बारे में प्रो केके सिंह ने बताया कि मैनुअल के अनुसार मरीज और तीमारदारों से विनम्रता से बात करें, मरीज को डॉक्टर से मिलने का समय, दवा लेने के लिए दुकान, पानी का स्थान, खाने का समय और नाई की उपलब्धता के बारे में बताना, जरूरत पड़ने पर यह सुनिश्चित करना कि डॉक्टर मरीज को देख लें, ऑन ड्यूटी डॉक्टर के कॉल का जवाब न मिलने पर प्रभारी चिकित्सक को सूचना देना, एक कॉल पर मरीज के पास पहुंचना, मरीज की जांच के लिए विभाग के परिचारकों को भेजना, वार्ड परिचारक के माध्यम से ब्लड सैम्पल रक्त कोष भेजना, खून चढ़ाने की प्रक्रिया मरीज के परिजन की जानकारी में शुरू करें, संक्रमण रोकना और हाथों की सफाई का ध्यान रखना, डिस्चार्ज समरी के साथ फाइल अकाउंट सेक्शन को भेजना, डिस्चार्ज समरी और मास्टर चार्ट मरीज के तीमारदारों को देना आदि को शामिल किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर