Tuesday, June 23, 2026
BREAKING
दिल्ली : महरौली में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार लोकसभा में NDA को 5 सांसद दे सकते हैं गुड न्यूज, कितनी बढ़ेंगी सीटें; देखें गणित OPS, NPS और पेंशन बढ़ोतरी पर मंथन तेज! करोड़ों परिवारों को मिल सकती है राहत CUET UG Result OUT : सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, सिर्फ 1 के 100 पर्सेंटाइल तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर क्या बोले नए CM विजय, राज्यपाल के सामने कही ऐसी बात अभी बस ट्रेलर है, और धमाके होने वाले हैं; उद्धव सेना में टूट पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे ज्वैलरी कंपनी के IPO पर टूट पड़े लोग, कुछ ही घंटे में हुआ फुल, 65 रुपये पहुंच गया GMP 10 साल में 1007% का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा 5600 रुपये तक जाएगा टाटा का स्टॉक! बोले एक्सपर्ट 12 बजते ही मार्केट में भूचाल, 600 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, 5 लाख करोड़ डूबे भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

राष्ट्रीय

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सुभाषित में लिखा- राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहे

23 जून, 2026 01:52 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृत सुभाषित शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि भी दी। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री ने एक श्लोक “न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः। परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥” भी साझा किया है। जिसका हिंदी अर्थ है कि अमृतत्व केवल कर्म, धन या वंश से प्राप्त नहीं होता, बल्कि त्याग और उच्च आदर्शों के प्रति पूर्ण समर्पण से प्राप्त होता है। जो यतिजन राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने स्वार्थों का त्याग करते हैं, उनका जीवन, काल की सीमाओं से परे जाकर जनमानस में अमर हो जाता है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “उनके बलिदान दिवस पर, मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे एक महान देशभक्त, विद्वान और राजनेता थे जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया।” प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “उनका अटूट संकल्प, सार्वजनिक जीवन में साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। हम उन मूल्यों से प्रेरित होकर एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, जिन्हें उन्होंने अपने अंतिम क्षणों तक अपनाया और जिनके लिए कार्य किया।

बीते दिन सोमवार को प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित पोस्ट करते हुए लिखा था, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली : महरौली में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली : महरौली में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

लोकसभा में NDA को 5 सांसद दे सकते हैं गुड न्यूज, कितनी बढ़ेंगी सीटें; देखें गणित

लोकसभा में NDA को 5 सांसद दे सकते हैं गुड न्यूज, कितनी बढ़ेंगी सीटें; देखें गणित

OPS, NPS और पेंशन बढ़ोतरी पर मंथन तेज! करोड़ों परिवारों को मिल सकती है राहत

OPS, NPS और पेंशन बढ़ोतरी पर मंथन तेज! करोड़ों परिवारों को मिल सकती है राहत

CUET UG Result OUT : सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, सिर्फ 1 के 100 पर्सेंटाइल

CUET UG Result OUT : सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, सिर्फ 1 के 100 पर्सेंटाइल

तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर क्या बोले नए CM विजय, राज्यपाल के सामने कही ऐसी बात

तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर क्या बोले नए CM विजय, राज्यपाल के सामने कही ऐसी बात

अभी बस ट्रेलर है, और धमाके होने वाले हैं; उद्धव सेना में टूट पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे

अभी बस ट्रेलर है, और धमाके होने वाले हैं; उद्धव सेना में टूट पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एचआईवी और एड्स के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एचआईवी और एड्स के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का किया समर्थन

यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत आए, पीयूष गोयल ने कहा- द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर होगी सार्थक चर्चा

यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत आए, पीयूष गोयल ने कहा- द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर होगी सार्थक चर्चा

गांधीनगर: गुजरात में स्कूल प्रवेश महोत्सव की शुरुआत, स्कूल ऑन व्हील्स बसों का लोकार्पण

गांधीनगर: गुजरात में स्कूल प्रवेश महोत्सव की शुरुआत, स्कूल ऑन व्हील्स बसों का लोकार्पण

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : एसआईटी ने गृह विभाग को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : एसआईटी ने गृह विभाग को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट