Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर दी बधाई

10 जून, 2026 08:27 PM

चंडीगढ़ : राजस्थान से राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सतीश पूनिया को बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा के सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने भी डॉ. पूनिया से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने डा. सतीश पूनिया को बधाई देते हुए कहा कि डा. सतीश पूनिया का लंबा राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव देशहित तथा जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि डा. पूनिया ने एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है और उनके पास जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्य करने का व्यापक अनुभव है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व ने डा. पूनिया को उच्च सदन के लिए नामांकित कर एक ऐसे अनुभवी और कर्मठ नेता को जिम्मेदारी सौंपी है, जो जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से संसद तक पहुंचाने में सक्षम हैं। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति राष्ट्रीय विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को नई मजबूती प्रदान करेगी।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का सफर केवल योजनाओं और उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे भारत की कहानी है जो आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ सरकार ने विकास की नई परिभाषा गढ़ने का प्रयास किया है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाओं को लागू किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले, जबकि उज्ज्वला योजना ने गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला। मोदी सरकार की इन योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।


उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी सरकार ने जीएसटी लागू कर देश को एकीकृत कर प्रणाली दी। डिजिटल इंडिया अभियान ने शासन और सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाया। यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली ने भारत को विश्व स्तर पर डिजिटल लेन-देन में अग्रणी देशों में शामिल किया है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने उद्योग, नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा किए। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति को नई पहचान मिली है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका और वैश्विक मुद्दों पर भारत की प्रभावशाली भागीदारी ने देश की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेन, नए एयरपोर्ट और आधुनिक कनेक्टिविटी परियोजनाओं ने विकास को नई गति दी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित