Sunday, May 24, 2026
BREAKING
भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार : मार्को रूबियो India’s five-point approach : जयशंकर ने संघर्षों के समाधान के लिए कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एंटी-टेरर ऑपरेशन का दूसरा दिन, सर्च ऑपरेशन तेज भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो Ebola crisis: भारत ने अफ्रीका को भेजी चिकित्सा सामग्री और सुरक्षा किट की पहली खेप सरकार ने सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के सत्यापन का दायरा बढ़ाया, नई शुल्क लागू पीएम मोदी ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा जारी ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर WHO ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को सार्वजनिक आपात स्थिति किया घोषित

मनोरंजन

डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

24 मई, 2026 04:13 PM

मुंबई : सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, मेकर्स रणवीर सिंह से मुआवजा मांगने की भी तैयारी कर रहे हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब खबरें आईं कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से अपना हाथ खींच लिया है। हालांकि, रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

‘डॉन’ फ्रेंचाइजी को बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक माना जाता है। पहले दो भागों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को डॉन का रोल देने की खबरें आई थीं, जिसे लेकर काफी उत्सुकता थी। अब रणवीर के फिल्म से बाहर होने की खबर से मेकर्स नाराज हैं और कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी कर रहे हैं।

फरहान अख्तर ने एफडब्ल्यूआईसीई में शिकायत देकर रणवीर सिंह पर फिल्म से बाहर होने का आरोप लगाया है। एफडब्ल्यूआईसीई ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

फेडरेशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक ऑफिशियल बयान जारी कर बताया है कि वे इस पूरे मामले की पूछताछ कर रहे है। साथ ही उन्होंने बताया कि 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जाएगी, जिसमें इस विवाद पर उनके आधिकारिक फैसले की घोषणा की जाएगी।

एफडब्ल्यूआईसीई ने मीडिया को सूचित करते हुए बताया कि सोमवार, 25 मई को शाम 4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेडरेशन शिकायत और जांच के बाद अपना आधिकारिक फैसला सुनाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्थान एफडब्ल्यूआईसीई कार्यालय, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई रहेगा।

एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, अध्यक्ष बी एन तिवारी और महासचिव अशोक दुबे ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को आमंत्रित किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा वो ‘क्विंटेसेंशियल हीरोइन’

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा वो ‘क्विंटेसेंशियल हीरोइन’

डांस के लिए हो जाइए तैयार! ‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज

डांस के लिए हो जाइए तैयार! ‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज

'संकट के समय राजनीति नहीं, देश सबसे ऊपर होना चाहिए', कमल हासन ने देशवासियों से की एकजुटता की अपील

'संकट के समय राजनीति नहीं, देश सबसे ऊपर होना चाहिए', कमल हासन ने देशवासियों से की एकजुटता की अपील

'शेल्टर कहां, इंफ्रास्ट्रक्चर कहां?', बेजुबानों के लिए सामने आईं सोनम बाजवा, सीएम मान से की खास अपील

'शेल्टर कहां, इंफ्रास्ट्रक्चर कहां?', बेजुबानों के लिए सामने आईं सोनम बाजवा, सीएम मान से की खास अपील