Thursday, March 12, 2026
BREAKING
सीजेआई सूर्यकांत ने डेटा प्रोटेक्शन एक्टAC पर सुनवाई का दिया भरोसा, कहा-डेटा आज की नई करेंसी भारत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक, पड़ोसी देश डीजल के लिए कर रहे अनुरोध: विदेश मंत्रालय ईरान में फंसे भारतीयों के साथ सरकार, एस जयशंकर ने विदेश मंत्री अराघची से तीन बार की बात: विदेश मंत्रालय फरवरी में भारत की रिटेल महंगाई में 47 बेसिस बढ़कर 3.2 परसेंट हुई UAE ने यूएनएससी में ईरान की निंदा वाले प्रस्ताव का किया स्वागत, तुरंत हमले रोकने की उठाई मांग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- ‘भारत के लोकतंत्र और उसके संविधान पर सभी को गर्व होना चाहिए’ पीएम मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे, 9.32 करोड़ किसानों को सीधा लाभ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार ड्रग तस्कर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष गिरफ्तार एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

सेहत

डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत

05 दिसंबर, 2025 06:38 PM

चेहरे की खूबसूरती हर किसी की चाहत होती है, लेकिन जिद्दी डार्क सर्कल्स जाने का नाम ही नहीं लेते हैं। कई लोगों का मानना है कि डार्क सर्कल्स बढ़ती उम्र की निशानी होते हैं, लेकिन डार्क सर्कल्स केवल आंखों की त्वचा की समस्या नहीं हैं, बल्कि शरीर की थकान और असंतुलन का संकेत देते हैं।

शरीर की थकावट का सीधा असर आंखों पर पड़ता है और काले घेरे बनने शुरू हो जाते हैं।

आयुर्वेद में डार्क सर्कल्स को वात और पित्त के असंतुलन से जोड़कर देखा गया है। शरीर में वात और पित्त के असंतुलन, रस धातु की कमी, रक्त की अशुद्धि, पाचन शक्ति का कमजोर होना और अत्याधिक तनाव लेने से आंखों के नीचे काले घेरे बनने शुरू हो जाते हैं। खराब जीवनशैली और गंदा खान-पान भी इसके मुख्य कारण हैं। आयुर्वेद में डार्क सर्कल्स को कम करने के प्रभावी तरीके बताए गए हैं।

डार्क सर्कल्स का सीधा संबंध शरीर के हाइड्रेशन से होता है। डार्क सर्कल्स ना हों इसके लिए पूरे दिन खूब सारा पानी पीएं और शरीर को अंदर से साफ रखें। पेशाब के जरिए शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर फिल्टर होना शुरू कर देता है। आंखों और चेहरे के निखार के लिए पेट का साफ होना भी जरूरी है। आंतों में फंसी गंदगी शरीर के कई रोगों का कारण बनती है। इसके लिए सुबह खाली पेट आंवला का रस या आंवला चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर गर्म पानी के साथ लें। इससे पेट साफ रहेगा और पूरा चेहरा ही चांद सा चमकने लगेगा।

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बाहरी उपाय भी जरूरी हैं। इसके लिए मुलेठी, मंजिष्ठा, गुलाब की पत्तियां और मीठे बादाम के तेल को एक साथ गर्म कर लें और इस मिश्रण को छानकर एक शीशी में भर लें। रात के समय सोने से पहले इस तेल से आंखों के आस-पास मसाज करें। मसाज सर्कुलर मोशन में करें। इससे धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स कम होने लगेंगे। इसके अलावा रात के समय ही देसी घी में दो बूंद गुलाब जल मिलाकर भी आंखों के आस-पास मसाज की जा सकती है। इससे आंखों की थकान कम होगी, रक्त संचार बढ़ेगा और झुर्रियां भी कम होंगी।

इसके साथ ही पूरी नींद लेना जरूरी है। कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी लें और बेवजह के तनाव से बचें। तनाव की वजह से पेट, मन और मस्तिष्क तीनों बुरी तरीके से प्रभावित होते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

8 घंटे से कम नींद लेने से दिमाग पर पड़ता है गहरा असर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

8 घंटे से कम नींद लेने से दिमाग पर पड़ता है गहरा असर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गर्मियों में अमृत है लौकी का जूस, जान लें बस सेवन का सही तरीका

गर्मियों में अमृत है लौकी का जूस, जान लें बस सेवन का सही तरीका

स्वीट कॉर्न स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना, आहार में शामिल करने के मिलेंगे ये फायदे

स्वीट कॉर्न स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना, आहार में शामिल करने के मिलेंगे ये फायदे

क्या खतरनाक है पीरियड का फ्लो कम होना? जानें कब बरतनी चाहिए सावधानी

क्या खतरनाक है पीरियड का फ्लो कम होना? जानें कब बरतनी चाहिए सावधानी

तेल स्नान: मौसमी बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा, मजबूत होगा शरीर

तेल स्नान: मौसमी बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा, मजबूत होगा शरीर

भारत में टीबी के मामलों में उल्लेखनीय कमी

भारत में टीबी के मामलों में उल्लेखनीय कमी

Thyroid Symptoms: गर्दन, कंधे या जोड़ों में दर्द? ये सिर्फ थकान नहीं, थायराइड का 'Silent Killer' सिग्नल!

Thyroid Symptoms: गर्दन, कंधे या जोड़ों में दर्द? ये सिर्फ थकान नहीं, थायराइड का 'Silent Killer' सिग्नल!

Liver Alert: जीभ की अनदेखी पड़ेगी भारी! अगर दिखें ये लक्षण तो हो सकती है लिवर की बीमारी, डॉक्टर ने बताया कैसे करें इलाज

Liver Alert: जीभ की अनदेखी पड़ेगी भारी! अगर दिखें ये लक्षण तो हो सकती है लिवर की बीमारी, डॉक्टर ने बताया कैसे करें इलाज

जानें किस विटामिन की कमी से आता है गुस्सा और चिड़चिड़ापन, जानिए इसके लक्षण

जानें किस विटामिन की कमी से आता है गुस्सा और चिड़चिड़ापन, जानिए इसके लक्षण

लिवर की परेशानी शरीर को कर सकती है बीमार, घर के देसी नुस्खे दिलाएंगे आराम

लिवर की परेशानी शरीर को कर सकती है बीमार, घर के देसी नुस्खे दिलाएंगे आराम