Thursday, March 26, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

हरियाणा

डायटिशियन पूजा बांसल ने एक शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम में ज्योत प्रज्जवलित की।

18 अगस्त, 2025 12:47 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल) शहर के हुडा सेक्टर-20, पार्ट-1 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में समस्त हुडावासियों के सहयोग से और श्री लक्ष्मीनारायण संकीर्तन महिला मंडल की पूरी टीम की ओर से एक शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री लक्ष्मीनारायण संकीर्तन महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी मनीष सिंगला, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेविका पिंकी देओल ने शिरकत की। डायटिशियन पूजा बांसल ने कार्यक्रम में ज्योत प्रज्जवलित की। अध्यक्ष सुमन वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। भजन गायक राजेंद्र गनेरीवाला ने अपनी मधुर वाणी से भजनों की अमृत वर्षा की। राजेंद्र गनेरीवाला ने कन्हैया तुम्हारी झलक चाहते हैं, जो झपके ना ऐसी पलक चाहते हैं, मेरे मोहन तेरा मुस्कराना-भूल जाने के काबिल नहीं है, श्याम हमारे दिल से पूछो इतना तुमको याद किया, मेरी राधे से मिलकर तो देखो प्यार तुझको भी हो जाएगा, काली कमली वाला मेरा यार है, सांवरे से दिल को लगाकर तो देखो-इक बार वृंदावन में आकर तो देखो, श्याम से बड़ा कोई दातार नहीं... सहित अनेक भजन गाकर श्रद्धालुओं को रिझाए रखा। वहीं श्री लक्ष्मीनारायण संकीर्तन महिला मंडल की टीम ने अध्यक्ष सुमन वर्मा के नेतृत्व में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है, मेरा रंग दे बसंती चोला, तेरी शान तिरंगा है, मतलब की दुनिया से मुझे नफरत है सांवरे, मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे...सहित अनेक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। करीब दो घंटे तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा