Monday, March 23, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए” धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन? 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय

डब्ल्यूसीएल दौरे पर जी. किशन रेड्डी, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

14 मार्च, 2026 06:11 PM

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को आभासी माध्यम से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने डब्ल्यूसीएल के कार्यों की समीक्षा बैठक भी की।

25 इलेक्ट्रिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आभासी माध्यम से 25 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने नागपुर के कामठी क्षेत्र में ब्लैक डायमंड स्पोर्ट्स स्टेडियम, वानी क्षेत्र के ताडाली में स्वामी विवेकानंद इको पार्क और बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती ओपन कास्ट खदान में फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजना की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यावरण संरक्षण और खनन कार्यों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

कोयला उत्पादन और सुरक्षा कार्यों की समीक्षा

इसके बाद मंत्री ने कोयला उत्पादन, सुरक्षा, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की परियोजनाओं से संबंधित डब्ल्यूसीएल के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जी. किशन रेड्डी ने टीम डब्ल्यूसीएल की कार्य संस्कृति और प्रदर्शन की सराहना की और चालू वित्त वर्ष में बेहतर परिणामों की उम्मीद जताई। उन्होंने कोयला उद्योग के बदलते परिदृश्य में डब्ल्यूसीएल की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की।

डब्ल्यूसीएल की उपलब्धियों की जानकारी

बैठक के दौरान डब्ल्यूसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहान ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा, कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम तथा कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड और डब्ल्यूसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुरपार भूमिगत खदान का करेंगे दौरा

केंद्रीय मंत्री 14 मार्च 2026 को मुरपार भूमिगत खदान का दौरा करेंगे और चल रही खदान बंद करने की प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह जिला कलेक्टर और खदान बंद करने संबंधी सलाहकार समिति (एमसीएसी) के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में डब्ल्यूसीएल के खदान बंद करने संबंधी नोडल अधिकारी, गैर-सरकारी संगठन, सलाहकार और स्थानीय गांवों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी

संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन

पश्चिम मध्य में युद्ध से दुनिया में बने मुश्किल हालात, हमें तैयार और एकजुट रहने की आवश्यकता : पीएम मोदी

पश्चिम मध्य में युद्ध से दुनिया में बने मुश्किल हालात, हमें तैयार और एकजुट रहने की आवश्यकता : पीएम मोदी

राज्यसभा में पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हिंसा व भेदभाव पर व्यक्त की गई गंभीर चिंता

राज्यसभा में पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हिंसा व भेदभाव पर व्यक्त की गई गंभीर चिंता

कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी

कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में तनाव पर बोले पीएम मोदी- नागरिकों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भारत ने किया विरोध

पश्चिम एशिया में तनाव पर बोले पीएम मोदी- नागरिकों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भारत ने किया विरोध

चुनाव आयोग ने पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर डिजिटल वाउचर से दिया मुफ्त प्रसारण समय

चुनाव आयोग ने पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर डिजिटल वाउचर से दिया मुफ्त प्रसारण समय

दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान

दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान

एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी

एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी