Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल' विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

राष्ट्रीय

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: जीत के बावजूद आठवें स्थान पर बरकरार वेस्टइंडीज, पाकिस्तान की हालत खस्ता

29 जुलाई, 2026 02:27 PM

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया। हालांकि, इस जीत के बावजूद कैरेबियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर ही बरकरार है। वेस्टइंडीज ने डब्ल्यूटीसी की इस साइकिल में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबलों में कैरेबियाई टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 22.73 हो गया है। वहीं, पाकिस्तान की यह पांचवें मैच में चौथी हार है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत महज 6.67 है। पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।

8 टेस्ट मैचों में 7 मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है। टीम का जीत प्रतिशत 87.50 है। वहीं, साउथ अफ्रीका 4 टेस्ट में 3 जीत के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। प्रोटियाज टीम का जीत प्रतिशत 75 है। न्यूजीलैंड 6 मैचों में 4 जीत और एक हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 58.33 जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है, जबकि भारतीय टीम 9 मैचों में 4 जीत और 48.15 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है।

वेस्टइंडीज से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 120 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे। टीम की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

कैरेबियाई टीम की ओर से गेंदबाजी में जयडेन सील्स ने 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं, केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 181 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। पहली इनिंग में वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 282 रन बनाए थे। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस