Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर ने सामाजिक बुराइयों पर फिल्मों के जरिए प्रहार किया : प्रधानमंत्री मोदी • आईपीयू विधानसभा में भारत ने सुशासन, शांति और जलवायु कार्रवाई पर रखा पक्ष • नई दिल्ली : खड़गे के बुलावे पर लंच पर पहुंचे राहुल और प्रियंका, राजघाट जाने का प्लान, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी • महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO • टेलीकॉम से टेक्नोलॉजी तक आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे कदम: पीएम मोदी • देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई, विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है : गौरव भाटिया • अफ्रीका के साथ विकास साझेदारी भारत के जुड़ाव में हमेशा अहम रही: विदेश मंत्री जयशंकर • गोवा के मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक, उनकी अनूठी अभिनय शैली को सराहा • मोबाइल फोन बना गुड गवर्नेंस का टूल, 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे: पीएम मोदी • कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, कमजोर कड़ी नहीं बनना है : वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

राष्ट्रीय

टेलीकॉम से टेक्नोलॉजी तक आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे कदम: पीएम मोदी

08 अक्टूबर, 2026 05:01 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन केवल आधुनिक संचार का माध्यम नहीं रहा, बल्कि सुशासन का अहम टूल बन गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के केंद्र में मोबाइल फोन को रखकर सरकार ने तकनीक का लोकतांत्रीकरण किया और आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच आसान बनाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए करीब 50 लाख करोड़ रुपए लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाए गए हैं और इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे हैं।

डिजिटल डिवाइड को खत्म करने का प्रयास
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक दशक पहले तक भारत में डिजिटल डिवाइड बड़ी चुनौती थी और आधुनिक तकनीक एक विशेषाधिकार बनती जा रही थी। डिजिटल इंडिया अभियान के जरिए सरकार ने इस स्थिति को बदलने का प्रयास किया और मोबाइल फोन को इसके केंद्र में रखा। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेलीकॉम क्षेत्र में जरूरी सुधार किए गए, इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ और मोबाइल फोन तथा अन्य टेलीकॉम हार्डवेयर के भारत में निर्माण पर जोर दिया गया।

मोबाइल से बढ़ी ईज ऑफ लिविंग
पीएम मोदी ने कहा कि इन प्रयासों से मोबाइल फोन और डेटा तक आम नागरिक की पहुंच आसान हुई है। मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, भुगतान और सरकारी सेवाओं को लगातार चालू रखने में मदद की। कोविड के दौरान भी भारत का डिजिटल इकोसिस्टम काम करता रहा और दफ्तरों, बैंकों तथा पढ़ाई जैसी गतिविधियों को जारी रखने में डिजिटल कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीबीटी से 5 लाख करोड़ रुपए बचने का दावा
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरकार की सैकड़ों सेवाएं मोबाइल फोन पर उपलब्ध हैं और सरकारी मदद सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि डीबीटी के जरिए करीब 50 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाए गए हैं। उनके अनुसार, इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे हैं। मोदी ने कहा कि पुरानी व्यवस्था में यही राशि लीकेज का हिस्सा बन सकती थी।

पीएम किसान सम्मान निधि का भी किया उल्लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक किसानों के बैंक खातों में जमा किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि हर चार महीने में किसानों को दी जाती है और इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल फोन पर संदेश के जरिए मिल जाती है। इससे उन छोटे किसानों तक भी सरकारी सहायता पहुंची है, जो पहले कई योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते थे।

कम यात्रा, कम इंतजार और कम लागत
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोबाइल फोन अब सिर्फ चैट या बातचीत का माध्यम नहीं रहा। इससे लोगों की यात्रा कम हुई है, इंतजार घटा है, खर्च कम हुआ है और सुविधाओं तक पहुंच बढ़ी है। उन्होंने इसे तकनीक से मिलने वाला सबसे बड़ा नागरिक लाभ बताया।

5जी के साढ़े पांच लाख से ज्यादा बेस स्टेशन
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अब साढ़े पांच लाख से अधिक बेस स्टेशन 5जी नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं और देश के हर जिले तक 5जी कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मोबाइल इंटरनेट की स्पीड वर्ष 2022 की तुलना में 10 गुना बढ़ी है। मोदी ने कहा कि वर्ष 2022 में इसी मंच से देश में 5जी की शुरुआत हुई थी और 2023 में भारत के 5जी रोलआउट से 5जी रीच-आउट की दिशा में आगे बढ़ने की चर्चा की गई थी।

आईएमसी बना भारत की डिजिटल प्रगति का मंच
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस पिछले वर्षों में टेलीकॉम और डिजिटल कनेक्टिविटी में हुए बदलावों की साक्षी रही है। वर्ष 2024 में इसी मंच पर अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की मौजूदगी में डिजिटल दुनिया के लिए वैश्विक मानकों की जरूरत पर चर्चा हुई थी। पिछले वर्ष निवेश, नवाचार और मेक इन इंडिया पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आईएमसी अब भारत की प्रगति और उसके सपनों का मंच बनकर उभरा है।

गेमिंग में युवाओं के लिए नए अवसर
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सस्ती डेटा सेवाओं और बेहतर कनेक्टिविटी से अर्थव्यवस्था के नए क्षेत्रों का विकास हुआ है। गेमिंग सेक्टर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में 50 करोड़ से अधिक लोग किसी न किसी रूप में गेमिंग इकोसिस्टम से जुड़े हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों के युवा भी ई-स्पोर्ट्स, गेमिंग कंटेंट और नए गेमिंग कारोबार से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन अब भारत में गेमिंग कंसोल के साथ-साथ क्रिएशन का स्टूडियो भी बन गया है।

कंटेंट क्रिएशन का हुआ लोकतांत्रीकरण
पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर और तेज कनेक्टिविटी तथा सस्ते डेटा ने वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और क्षेत्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म को गांवों और कस्बों तक पहुंचाया है। इससे भाषा और भौगोलिक सीमाओं से जुड़ी कई बाधाएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी इंडस्ट्री आज हजारों करोड़ रुपए की हो गई है और इससे लाखों लोगों को कमाई के अवसर मिल रहे हैं।

डिजिटल तकनीक के साथ सुरक्षा भी जरूरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि टेलीकॉम और डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व के साथ सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना भी जरूरी है। फोन और नेटवर्क की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा है। उसे पता होना चाहिए कि फोन करने वाला कौन है, संदेश असली है या फर्जी, भुगतान सुरक्षित है और उसके निजी डेटा का दुरुपयोग नहीं होगा।

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए वैश्विक तंत्र की जरूरत
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि तकनीक तभी बड़े पैमाने पर स्वीकार्य होती है, जब वह भरोसा हासिल करती है। साइबर फ्रॉड और साइबर अपराध सीमाओं को नहीं मानते और डीपफेक भी बड़ी चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने सरकारों, टेक्नोलॉजी कंपनियों, टेलीकॉम ऑपरेटरों और वित्तीय संस्थानों से मिलकर एक वैश्विक फ्रेमवर्क तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा तंत्र बनाया जाना चाहिए, जो फ्रॉड को लोगों तक पहुंचने से पहले ही रोक सके।

कंज्यूमर से क्रिएटर बनने की यात्रा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले वर्षों में कंज्यूमर से क्रिएटर बनने की यात्रा तय की है। अब देश उस लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, जहां उत्पाद और डिजाइन के साथ उसकी तकनीक और बौद्धिक संपदा (आईपी) भी भारत की हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी प्रोत्साहन और सुधार किए जा रहे हैं।

टेलीकॉम क्षेत्र में रिफॉर्म एक्सप्रेस

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों पुराने कानूनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट के जरिए आधुनिक नियामकीय ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि एजीआर और बैंक गारंटी जैसे संरचनात्मक बोझ को तर्कसंगत बनाने का काम भी किया जा रहा है। गतिशक्ति संचार पोर्टल ने राइट ऑफ वे की मंजूरी को डिजिटल माध्यम से तेज किया है।

सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में तेजी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच स्थानों पर वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो चुका है और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के अगले चरण में पूरी सप्लाई चेन पर ध्यान दिया जाएगा।

आईएमसी को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का जंक्शन बनाने का आह्वान
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस को केवल प्रदर्शित तकनीकों के लिए नहीं, बल्कि यहां बनने वाली साझेदारियों, शुरू होने वाले रिसर्च प्रोजेक्ट्स, दुनिया तक पहुंचने वाले उत्पादों और भारत से निकलकर मानवता की सेवा करने वाले नवाचारों के लिए याद किया जाना चाहिए। उन्होंने आईएमसी को टेक्नोलॉजी, रिसर्च, इंडस्ट्री, निवेश और विचारों का जंक्शन बनाने का आह्वान किया।

एयरफोर्स डे पर जवानों को किया नमन
प्रधानमंत्री ने 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे के अवसर पर भारतीय वायु सेना के जवानों को नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए विशेष दिन है।

आईएमसी के 10 साल और सार्वजनिक जीवन के 25 साल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस के भी इस वर्ष 10 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी अवसर पर जीएसएमए बोर्ड की बैठक के लिए भारत को चुना गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘हेड ऑफ द गवर्नमेंट’ के रूप में देश की सेवा करते हुए उनके 25 वर्ष पूरे हुए हैं और उन्होंने इसके लिए देशवासियों तथा दुनिया भर में भारत के मित्रों का आभार जताया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर ने सामाजिक बुराइयों पर फिल्मों के जरिए प्रहार किया : प्रधानमंत्री मोदी

‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर ने सामाजिक बुराइयों पर फिल्मों के जरिए प्रहार किया : प्रधानमंत्री मोदी

आईपीयू विधानसभा में भारत ने सुशासन, शांति और जलवायु कार्रवाई पर रखा पक्ष

आईपीयू विधानसभा में भारत ने सुशासन, शांति और जलवायु कार्रवाई पर रखा पक्ष

नई दिल्ली : खड़गे के बुलावे पर लंच पर पहुंचे राहुल और प्रियंका, राजघाट जाने का प्लान, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी

नई दिल्ली : खड़गे के बुलावे पर लंच पर पहुंचे राहुल और प्रियंका, राजघाट जाने का प्लान, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी

देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई, विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है : गौरव भाटिया

देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई, विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है : गौरव भाटिया

अफ्रीका के साथ विकास साझेदारी भारत के जुड़ाव में हमेशा अहम रही: विदेश मंत्री जयशंकर

अफ्रीका के साथ विकास साझेदारी भारत के जुड़ाव में हमेशा अहम रही: विदेश मंत्री जयशंकर

गोवा के मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक, उनकी अनूठी अभिनय शैली को सराहा

गोवा के मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक, उनकी अनूठी अभिनय शैली को सराहा

मोबाइल फोन बना गुड गवर्नेंस का टूल, 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे: पीएम मोदी

मोबाइल फोन बना गुड गवर्नेंस का टूल, 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे: पीएम मोदी

कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, कमजोर कड़ी नहीं बनना है : वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, कमजोर कड़ी नहीं बनना है : वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत, 10 साल में 100 करोड़ पहुंचा ब्रॉडबैंड बेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया

6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत, 10 साल में 100 करोड़ पहुंचा ब्रॉडबैंड बेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया

जिन्होंने अपने निजी सुख का त्याग किया, वही वीर साधक राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं : पीएम मोदी

जिन्होंने अपने निजी सुख का त्याग किया, वही वीर साधक राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं : पीएम मोदी