Thursday, July 09, 2026
BREAKING
ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

चंडीगढ़

टीचर से स्नैचिंग करने को 5 साल कैद:चंडीगढ़ में युवक बैग छीन भागा था, कोर्ट ने 25 हजार जुर्माना भी लगाया

09 दिसंबर, 2022 06:04 PM

एक टीचर के साथ स्नैचिंग करना चंडीगढ़ के सेक्टर 52 के मनीष उर्फ मनसा नामक युवक को महंगा पड़ा है। चंडीगढ़ जिला अदालत ने उसे स्नैचिंग केस में 5 साल कैद की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने उसे 25 हजार रुपए जुर्माना भी भरने को कहा है। बता दें कि चंडीगढ़ में लगातार स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं। मौजूदा केस में दोषी ने शांति नगर, मनीमाजरा की सर्बजीत कौर के साथ स्नैचिंग की थी। वह कुराली (पंजाब) के एक सरकारी स्कूल में टीचर है।

शॉपिंग से पहले ही बैग चुरा लिया
पुलिस केस के मुताबिक, घटना वाले दिन 12 फरवरी, 2021 को शिकायतकर्ता टीचर अपने रिश्तेदार के साथ सेक्टर 7 की मार्किट में कपड़े खरीदने जा रही थी। जब वह उप्पल हाउसिंग सोसाइटी, मनीमाजरा के पास पहुंचे तो एक टू-व्हीलर पर आए युवक ने उनका बैग छीन लिया। इसमें उनके 15 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन और अपनी ननद का मोबाइल फोन और पर्स था जिसमें 2,500 रुपए थे।

टीचर इतनी घबराहट में थी कि वह टू-व्हीलर का नंबर नोट नहीं कर पाई। हालांकि पुलिस को कहा था कि वह संदिग्ध की पहचान कर सकती हैं। महिला की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की थी।

4 मोबाइल और 3 लैपटॉप मिले थे
आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने 4 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप और एक कैमरा बरामद किया था। पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी ने यह सामान चंडीगढ़ और मोहाली में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हुए चुराया। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तार की गई थी जब वह चोरी का मोबाइल फोन मनीमाजरा मार्किट में बेचने जा रहा था। पुलिस ने अपनी विस्तृत जांच के बाद कोर्ट में चालान दायर किया था।

साबित हो गया केस
कोर्ट में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया जिसके बाद ट्रायल शुरू किया गया। केस में पब्लिक प्रोसिक्यूटर अतुल सेठी ने दर्ज गवाहियों और रिकवरी के आधार पर केस को साबित कर दिया। वहीं आरोपी के वकील ने भी दलीलें पेश की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मनीष को स्नैचिंग केस में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार