Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स में हाई जंप में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया पहला स्थान • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा • UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला का भारत दौरा संपन्न, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा • अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर • पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे • कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’ • आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन • गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ • पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’ • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं दोनों देश, ट्रंप ने कहा- ‘सौदा काफी करीब’

राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे 'सलमान खान', पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

21 अक्टूबर, 2026 04:03 PM

मुंबई(एजेंसी) : मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर की रेकी भी की थी, हालांकि वहां पुलिस की तैनाती देखकर आरोपी लौट गए थे।

यह खुलासा अपने आप में बड़ा है और इसने बॉलीवुड से लेकर पुलिस तक को चिंता में जरूर डाल दिया होगा। इसके पहले भी सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर रही है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी तक दी जा चुकी है। यहां तक कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया जा चुका है।

हालांकि, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में नए खुलासे को लेकर पुलिस की तरफ कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का इतना ही कहना है कि मामले की जांच जारी है और फायरिंग की घटना से जुड़े हर एंगल की तहकीकात की जा रही है।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ था। जांच के मुताबिक आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था। बताया जा रहा है कि जब आरोपी अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।

शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया था कि आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उनके और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद रील्स और पोस्ट के जरिए आरोपियों को उनकी मूवमेंट और पुलिस सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी।

आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई। आरोपियों को जानकारी किस तरह मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

टाइगर श्रॉफ से जुड़ा यह मामला मुंबई के जुहू इलाके का है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम फुटबॉल मैच खेलने के बाद टाइगर अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस भी मिले थे। आरोपी रेहान की गन जाम होने के बाद दो कारतूस गिर गए थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया था कि घटना के दौरान फूल सिंह ने पांच राउंड फायर किए थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर

अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर

कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’

कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’

गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’

पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’

पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’

अंतरिक्ष को ‘युद्ध का मैदान’ बनने से रोकेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र से व्यापक संधि की अपील

अंतरिक्ष को ‘युद्ध का मैदान’ बनने से रोकेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र से व्यापक संधि की अपील

उद्धव ठाकरे ने लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी, कहा- जल्द ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा

उद्धव ठाकरे ने लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी, कहा- जल्द ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश