Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ के साथ कोका-कोला ज़ीरो शुगर की वापसी

02 मई, 2025 04:35 PM
नई दिल्ली/मुंबई : बिना कैलोरी वाला ड्रिंक कोका-कोला ज़ीरो शुगर अब स्विगी इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी करते हुए लोगों तक तुरंत ताजगी पहुंचाने के लिए तैयार है। कंपनी ने एक बार फिर लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को इस अभियान का चेहरा बनाया है। इस साझेदारी के जरिए ग्राहक अब केवल 10 मिनट में अपने पसंदीदा कोका-कोला ज़ीरो शुगर का स्वाद ले सकेंगे।
"लाइफ इंटरप्टेड, टेस्ट अनइंटरप्टेड" टैगलाइन के तहत पेश किए गए इस अभियान में दो मजेदार विज्ञापन बनाए गए हैं। पहले विज्ञापन में एक हॉरर फिल्म की रात का दृश्य दिखाया गया है, जहां एक खाली कोक ग्लास की आवाज से माहौल बिगड़ जाता है। ऐसे में टाइगर स्विगी इंस्टामार्ट से कोका-कोला ज़ीरो शुगर ऑर्डर करते हैं और कुछ ही मिनटों में ड्रिंक पहुंचकर पूरे माहौल को फिर से संजीवनी दे देता है। 
 
दूसरे विज्ञापन में टाइगर का एक रोमांटिक प्रपोज़ल उनके भाई के शोर के कारण बिगड़ने वाला होता है, लेकिन वे तुरंत कोक ज़ीरो ऑर्डर कर लेते हैं और कुछ ही समय में ठंडी-ठंडी ताजगी माहौल को फिर से खास बना देती है। दोनों विज्ञापन रोजमर्रा की रुकावटों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाते हैं और यह बताते हैं कि स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए कोका-कोला ज़ीरो शुगर की ताजगी हमेशा बनी रहती है।
 
कोका-कोला टी एम के सीनियर डायरेक्टर कार्तिक सुब्रमण्यिन ने कहा, ‘’आज के उपभोक्ता कम या बिना कैलोरी वाले विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कोका-कोला ज़ीरो शुगर, बिना चीनी के वही ताजगी और स्वाद देता है, जो कोका-कोला के लिए जाना जाता है। स्विगी इंस्टामार्ट के साथ हमारी साझेदारी से उपभोक्ता अब मिनटों में कोक ज़ीरो का स्वाद ले सकते हैं। यह अभियान बेहतरीन स्वाद, सुविधा और हर पल के आनंद का प्रतीक है।‘’
कोका-कोला इंडिया के चीफ कस्टमर ऑफिसर अभिषेक गुप्ता ने कहा, ‘’आज के उपभोक्ता त्वरित सुविधा और तत्काल संतुष्टि चाहते हैं, जिसके चलते क्विक कॉमर्स उनकी जरूरत बन गया है। स्विगी के साथ साझेदारी कर हम त्वरित डिलीवरी के ज़रिए डाइट और लाइट श्रेणी के पेय उत्पादों का विस्तार कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ता तेज डिलीवरी के साथ अपने पसंदीदा ड्रिंक का आनंद उठा सकें।
स्विगी इंस्टामार्ट के एसवीपी और चीफ बिजनेस ऑफिसर हरि कुमार गोपीनाथ ने कहा, ‘’इंस्टामार्ट में हम हमेशा उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के अनुरूप नए उत्पाद लाने के लिए उत्साहित रहते हैं। कोक ज़ीरो बेहतरीन स्वाद के साथ बिना चीनी का अनुभव देता है और हम इसे 10 मिनट की त्वरित डिलीवरी के ज़रिए उपभोक्ताओं तक पहुँचा रहे हैं, ताकि वे बिना अतिरिक्त कैलोरी के अपने पसंदीदा ड्रिंक का आनंद उठा सकें।‘’
 
कैंपेन के क्रिएटिव्स, संकेत औधी और जावेद अहमद (टैलेंटेड) ने कहा, ‘’क्विक कॉमर्स आज उस गति का नाम है जिसमें आप सोचते ही चीजें ऑर्डर कर सकते हैं। भले ही एक कोक ज़ीरो के साथ ट्राइपॉड का ऑर्डर करना थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इसमें भी एक खूबसूरती है। हमने इस अभियान में कोका-कोला ज़ीरो शुगर को रोजमर्रा की छोटी-छोटी बाधाओं में मजेदार अंदाज में पेश किया है। निर्देशक रायन मेंडोंका के शानदार निर्देशन के साथ लगभग खाली गिलास से उपजी हलचल को बेहद मनोरंजक तरीके से दिखाया गया है, क्योंकि ज़िंदगी कभी सही मौके का इंतजार नहीं करती।‘’
यह कैंपेन डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर प्रसारित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कोका-कोला ज़ीरो शुगर के बेहतरीन स्वाद और स्विगी इंस्टामार्ट की तेज डिलीवरी के संयोजन का अनुभव कर सकें। इस साझेदारी के ज़रिए ताजगी अब पहले से कहीं ज्यादा आसानी से उपलब्ध हो गई है।
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार