Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

झटका! दिल्ली में बिजली हुई महंगी! जेब और ढीली करने के लिए रहिए तैयार

13 जून, 2026 12:10 PM

नई दिल्ली: दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को अपनी जेब और ढीली करनी होगी। बिजली वितरण कंपनियों को फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी गई है। कंपनियों ने मांग की थी कि बिजली खरीदने की वास्तविक लागत बढ़ी है लिहाजा सरचार्ज की तय सीमा को आगे बढ़ाया जाए। झटका! दिल्ली में बिजली हुई महंगी! जेब और ढीली करने के लिए रहिए तैयार दिल्लीवासियों के बिजली के बिल अब थोड़ा और बढ़कर आ सकते हैं। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने बिजली वितरण कंपनियों को सरचार्ज बढ़ाने को मंजूरी दी है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी और मध्य दिल्ली के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जिन्हें बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) बिजली सप्लाई करती है।

दरअसल डीईआरसी ने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है जो कि बिजली वितरण कंपनियों को बिजली खरीदने में अचानक हुई कीमत बढ़ोत्तरी की भरपाई करने की सुविधा देता है। बिजली वितरण कंपनियों ने अप्रैल में आयोग से कहा था कि बिजली खरीदने की वास्तविक खरीद लागत बढ़ी है ऐसे में सरचार्ज वसुलने की 10 प्रतिशत की अधिकतम सीमा में बढ़ोत्तरी की जाए। कंपनियों ने कहा था कि ईंधन के बढ़ते दाम और वैश्विक बाजार के अनिश्चित हालातों के कारण बिजली खरीदने का खर्च काफी बढ़ गया है। जिसके बाद आयोग ने यह फैसला लिया है।

दिल्ली में एकबार फिर बिजली महंगी।
कितने से कितना हुआ सरचार्ज?
दिल्ली में तीन बिजली वितरण कंपनियां हैं। पूर्व और मध्य दिल्ली में बीएसईएस यमुना पवर लिमिटेड के उपभोक्ताओं के बिल में लगभग 5.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) के उपभोक्ताओं के बिल में 3.4 फीसदी बढ़ोत्तरी जबकि टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के उपभोक्ताओं के बिल में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। यह बढ़ोत्तरी जून में लागू होगी और जुलाई से उपभोक्ताओं को ज्यादा बिला चुकाना होगा।

अबतक कितना फीसदी सरचार्ज
डीईआरसी ने सबसे ज्यादा सरचार्ज में बढ़ोत्तरी की मंजूरी बीवाईपीएल की दी है जो कि 11.71% से बढ़कर 17.43% हो गई है यानी 5.72 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी। इसके बाद बीआरपीएल को सरचार्ज 14.51% से बढ़ाकर 17.94% करने की मंजूरी मिली है जबकि टीपीडीडीएल को सरचार्ज 15.99% से बढ़कर 16% करने की मंजूर मिली है।

उपभोक्ताओं पर कितना असर?
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक एक खबर के मुताबिक, ऐसे बीवीपीएल उपभोक्ता जिनके पास 2 किलोवाट लोड मीटर है और हर महीने 600 यूनिट बिजली का इस्तेमाल करते हैं उनके बिल में लगभग 170 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है यानी 3,766 से बढ़कर 3,936 रुपये। इसी तरह बीआरपीएल उभोक्ताओं के बिल में लगभग 102 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी यानी 3,850 के बदले 3,952 रूपये भुगतान करना होगा।

बिजली सब्सिडी पाने वालों भी असर?
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दिल्ली सरकार से बिजली सब्सिडी पाने वालों पर इसका असर नहीं पड़ेगा क्योंकि रकम की बजाय यूनिट के इस्तेमाल पर दी जाती है। यानी डीईआरसी के सरचार्ज बढ़ाने को मंजूरी देने का असर बिना

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह