Sunday, August 09, 2026
BREAKING
'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी बिना टिकट यात्रियों पर रोडवेज का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान शुरू सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी *शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन* कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय

'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

09 अगस्त, 2026 09:08 PM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत'। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर साझा किए गए इस वीडियो की शुरुआत विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने की। उन्होंने कहा, "हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी... आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है। हमें इस पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। हमें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। वह बहुत विनम्र हैं।"

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फोर भारत।" अपनी बात समाप्त करते हुए पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ 'भारत माता की जय' का उद्घोष किया। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत इस शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं में 23 पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल हासिल किए, जिनमें 5 गोल्ड, 13 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल थे। वहीं, महिला एथलीट्स ने 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते। इस संस्करण में भारतीय मु्क्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया। सभी 10 मुक्केबाजों ने मेडल हासिल किए। इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल थे। एथलेटिक्स में देश ने कुल 16 मेडल (3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए। वहीं, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश ने 16 मेडल जीते। इस बार जूडो में भी भारत ने अपना लोहा मनवाया। देश के 4 जूडोका ने मेडल हासिल किए। भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता। एक ही दिन अस्मिता डे (विमेंस 48 किग्रा) और हर्ष सिंह (मेंस 60 किग्रा) ने इस खेल में देश को गोल्ड दिलाए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी

हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में लिया हिस्सा

दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है पुडुचेरी पुलिस : गृह मंत्री अमित शाह

दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है पुडुचेरी पुलिस : गृह मंत्री अमित शाह

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

देशभर में आज से चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

देशभर में आज से चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा'

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा'

गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया लागू

गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया लागू