Thursday, March 26, 2026
BREAKING
महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईरान-अमेरिका टकराव से तेल बाजार उछला, कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचीं यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

पंजाब

जेलों में बंद Gangster नहीं कर सकेंगे धमकी भरे कॉल, पुलिस ने अपनाया हाईटेक तरीका

17 दिसंबर, 2025 02:06 PM

जालंधर : पिछले कुछ समय से पंजाब के कई शहरों और इलाकों में व्यापारी और दुकानदार एक अनजाने डर के साये में जी रहे हैं। मोबाइल फोन की घंटी बजते ही दिल धड़कने बढ़ जाती हैं और लगता है—कहीं फिर वही धमकी भरी आवाज़ तो नहीं। कभी विदेश से कॉल आने का दावा, तो कभी खुद को किसी बड़े गैंगस्टर का आदमी बताकर लाखों रुपये की मांग। और अगर पैसा देने से इन्कार किया, तो जवाब में गोली मारने या परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी। इस डर ने सिर्फ कारोबार को नहीं, बल्कि आम जिंदगी को भी जकड़ लिया है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें समय से पहले बंद करनी शुरू कर दीं, तो कई अब देर रात तक काम करने से डरने लगे हैं। कुछ ने तो बच्चों को स्कूल भेजने में भी हिचक महसूस की है। लेकिन अब पंजाब पुलिस ने इस मामले में लेटेस्ट तकनीक का इस्तेमाल करके धमकी देने वालों पर शिकंजा कसने की योजना पर काम शुरू किया है। 

जेलों में लिए गए गैंगस्टरों पर शिकंजा
इन लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद पंजाब पुलिस ने एक अहम और सख्त कदम उठाया है। राज्य की अलग-अलग जेलों में बंद कुख्यात गैंगस्टरों और अपराधियों के वॉयस सैंपल लिए गए। पुलिस का मानना है कि कई धमकी भरे कॉल जेल के अंदर से या जेल में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आधुनिक तकनीक की मदद से इन वॉयस सैंपल्स को धमकी भरे कॉल्स की रिकॉर्डिंग से मिलाया जाएगा। अगर किसी भी आरोपी की आवाज़ मैच होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल के भीतर मिलीभगत की भी गहराई से जांच होगी।

धमकी की दहशत 
उधर नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर व्यापारियों का कहना है कि ये कॉल सिर्फ पैसों की मांग तक सीमित नहीं होते। कॉल करने वाले पूरी जानकारी रखते हैं, मसलन दुकान का पता, बच्चों के नाम, रोज़मर्रा की दिनचर्या तक। इससे यह डर और गहरा हो जाता है कि कहीं कोई आसपास ही तो नहीं है। लुधियाना के एक कपड़ा व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फोन पर कहा गया कि पैसे दे दो, वरना अगली सुबह दुकान का शटर नहीं खुलेगा। आवाज़ इतनी बेखौफ थी कि रात भर नींद नहीं आई।

व्यापारियों में दहशत बरकरार 
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में कुछ हद तक राहत और उम्मीद दिखाई दे रही है। व्यापार मंडलों का कहना है कि अगर जांच निष्पक्ष और तेज़ी से पूरी हुई, तो इससे अपराधियों का मनोबल टूटेगा। हालांकि कई व्यापारी अब भी आशंकित हैं। उनका कहना है कि डर तब तक पूरी तरह खत्म नहीं होगा, जब तक धमकी देने वालों को खुलेआम सज़ा मिलती नहीं दिखती।

हाल ही में गैंगस्टरों से मिली धमकियां
फगवाड़ा के दरवेश पिंड निवासी 'आप' नेता दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी मिली। कहा गया कि पुलिस भी तुम्हें नहीं बचा सकती। यह पहली बार नहीं है, पहले भी उन्हें फिरौती के लिए कॉल और मैसेज मिलते रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी देने वाले लॉरेंस गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर पर लोहियां खास के एक हलवाई और उसके परिवार को धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि हैरी बॉक्सर ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पांच बार धमकी भरे कॉल किए। अमृतसर देहाती के मजीठा थाना क्षेत्र में फिरौती न देने पर एक कार शोरूम को आग लगा दी गई। वारदात से पहले शोरूम मालिक को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के कॉल आ रहे थे। अमृतसर में गैंगस्टरों ने एक समाजसेवी कमल बोरी से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि धमकी गैंगस्टर हरविंदर रिंदा की ओर से दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज