Friday, June 12, 2026
BREAKING
वैश्विक स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में लौटी तेजी; करीब 10 हजार रुपए तक बढ़े दाम अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश 'काला हिरण' फिल्म विवाद : हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, रिलीज पर रोक लगाने को दायर की याचिका पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्टल के खिलाफ केस दर्ज करने को कोर्ट में अर्जी दाखिल गांवों और शहरों को अनुदान दिया जा रहा है और राज्य भर में विकास कार्य चल रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा डिफेंस कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी के आरोप, मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा विस्तार, सोनीपत अस्पताल 300 बेड का होगा : आरती सिंह राव आप पार्टी ने लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी

हरियाणा

जींद सिविल अस्पताल में 44 हजार की रिश्वत लेते चालक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

12 जून, 2026 08:08 PM

करनाल : हरियाणा राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल जींद में कार्यरत चालक जगदीश को दिव्यांग प्रमाण पत्र को रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस थाना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। क्या था मामला इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि सिविल अस्पताल जींद में कार्यरत चालक जगदीश उसके दिव्यांग प्रमाण पत्र के रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी जगदीश को शिकायतकर्ता से ₹44,000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी यूनिट सिरसा के नेतृत्व में की गई।

ट्रैप कार्रवाइयों का उद्देश्य भ्रष्टाचारियों के मन में कानून का भय स्थापित करना : ए.एस. चावला
एसीबी प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि लगातार की जा रही ट्रैप कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के दायरे में लाना ही नहीं है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश देना भी है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के मन में कानून का भय बना रहे और वे यह समझ लें कि जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में एसीबी पूरी गंभीरता एवं दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

डिफेंस कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी के आरोप, मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

डिफेंस कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी के आरोप, मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा विस्तार, सोनीपत अस्पताल 300 बेड का होगा : आरती सिंह राव

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा विस्तार, सोनीपत अस्पताल 300 बेड का होगा : आरती सिंह राव

आप पार्टी ने लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी

आप पार्टी ने लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

डॉ. सुमिता मिश्रा ने दिए वृक्षारोपण अभियान तेज करने के निर्देश, स्वास्थ्य संस्थानों को हरियाली से जोड़ने पर जोर

डॉ. सुमिता मिश्रा ने दिए वृक्षारोपण अभियान तेज करने के निर्देश, स्वास्थ्य संस्थानों को हरियाली से जोड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार

हरियाणा के मंत्री ने किया दावा, गुरुग्राम को जलभराव से मिलेगी राहत

हरियाणा के मंत्री ने किया दावा, गुरुग्राम को जलभराव से मिलेगी राहत

Haryana में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत; मेदांता के साथ सरकार का बड़ा समझौता...बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

Haryana में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत; मेदांता के साथ सरकार का बड़ा समझौता...बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम सैनी ने लिया हिस्सा

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम सैनी ने लिया हिस्सा