Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

जिद्दी और पुरानी खांसी का पक्का इलाज भूना हुआ अमरूद, शुगर के मरीज के लिए वरदान

25 दिसंबर, 2024 05:49 PM

फलों में इस समय अमरूद का खूब आनंद लिया जा रहा है। सिर्फ फल ही नहीं अमरूद के पत्ते भी बड़े फायदेमंद माने जाते हैं, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए। फाइबर से भरपूर अमरूद पेट के लिए भी बहुत बढ़िया है लेकिन अमरूद का जो फायदा हम आपको बताने जा रहे हैं, शायद उसके बारे में आपको जानकारी ना हो। जी हां, इस मौसम में बहुत से लोग सर्दी-जुकाम और खांसी की चपेट में हैं। खांसी भी ऐसी की एक बार शुरू हो जाए तो रुकने का नाम नहीं लेती। दिन का सुकून और रात का चैन, सब छीन लेती हैं। चलिए आपको इस जिद्दी खांसी का ही सस्ता और आसान सा नुस्खा बताते हैं।

 

भुने हुए अमरूद से खांसी का इलाज
खांसी और जुकाम के लिए भुना हुआ अमरूद लेना एक घरेलू उपाय है। विशेषज्ञ के अनुसार, भुना हुआ अमरूद पुरानी खांसी से छुटकारा पाने में काफी फायदेमंद साबित होता है। अमरूद में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है और अमरूद में मौजूद गुण खांसी पैदा करने वाले माइक्रोबियल को रोकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, सर्दी में लगने वाली खांसी में भुने हुए अमरूद के साथ उसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद रहते हैं। अमरूद एस्कॉर्बिक एसिड और आयरन का एक भरपूर स्रोत है जो लंग कंजेशन और बलगम बनने की प्रक्रिया को कम करता है।

 

कच्चे अमरूद को कितना भूनें?
सबसे पहले एक कच्चा अमरूद लें और याद रखिए कि अमरूद कच्चा ही होना चाहिए। इसे दो हिस्सों में काट लें और सेंधा नमक लगाकर स्टोव पर भून लें। बैंगन की तरह जब अमरूद पूरी तरह से भुन जाए,तो उसे खांसी से पीड़ित व्यक्ति को खिला दें। भुना हुआ अमरूद तीन से चार दिन तक खाएं।

 

अमरूद की पत्तियां भी वरदान
जिन लोगों को शुगर है उन्हें अमरूद की पत्तियों का पानी पीना चाहिए। अमरूद की नरम साफ पत्तियां लें और जरूरतानुसार पानी में उबाल लें। इस पानी का सेवन करें। यह डायबिटीज रोगियों के लिए काफी
फायदेमंद माना जाता है।

 

अमरूद खाने के अन्य कई फायदे
पोषण तत्वों से भरपूर, दिल के लिए बढ़िया: अमरूद में विटामिन C, विटामिन A और फाइबर के अलावा पोटेशियम, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत बढ़िया माने जाते हैं।अमरूद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अमरूद के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है।
पाचन में मदद: अमरूद में फाइबर की उच्च मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती हैं उन्हें काला नमक लगाकर अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।
इम्यूनिटी बढ़ाए: विटामिन C शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है।
स्किन के लिए भी अच्छा: अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C होते हैं और विटामिन सी आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। यह स्किन पर झुर्रियों आने से भी रोकता है।
वजन नियंत्रण: अमरूद में कम कैलोरी और उच्च फाइबर होता है, जो पेट को भरा महसूस कराता है। लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन