Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में 600 करोड़ रुपए की फार्मा उत्पादन इकाई का किया शिलान्यास, लोगों को मिलेगा रोजगार

15 मार्च, 2026 05:53 PM

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के गदाधर गांव में एक बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी की फार्मास्यूटिकल उत्पादन इकाई का शिलान्यास किया। ऑर्किड फार्मा की 600 से 700 करोड़ रुपए की यह परियोजना भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की जैवप्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) के सहयोग से स्थापित की जा रही है।

डॉ जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लगभग 600 करोड़ रुपए का यह निवेश जम्मू कश्मीर क्षेत्र की औद्योगिक और नवोन्मेषी क्षमता में बढ़ते विश्वास को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि इस इकाई से लगभग 400 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा इससे आपूर्ति, माल ढुलाई और अन्य संबंधित क्षेत्रों में इतने ही रोजगार के परोक्ष अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि कठुआ अपनी बढ़ती औद्योगिक अवसंरचना के साथ ही भारत के फार्मा निर्यात मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण फार्मास्यूटिकल उत्पादन केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।

डॉ जितेंद्र सिंह ने इस परियोजना को फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस इकाई में एक महत्वपूर्ण एंटीबायोटिक इंटरमीडिएट एमिनो सेफैलोस्पोरैनिक एसिड (एसीए) का उत्पादन किया जाएगा। यह सेफैलोस्पोरिन एंटीबायोटिक्स के निर्माण के लिए एक प्रमुख तत्व है। मौजूदा समय में भारत इस इंटरमीडिएट के लिए चीन से आयात पर पूरी तरह निर्भर है। इससे आपूर्ति सुरक्षा, मूल्य स्थिरता और स्वास्थ्यसेवा की पहुंच असुरक्षित हो जाती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कठुआ की यह सुविधा दवा निर्माण के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक क्षमताओं को काफी मज़बूत करेगी और महत्वपूर्ण मध्यवर्ती उत्पादों के लिए आयात पर निर्भरता को कम करेगी। उन्होंने आगे कहा, “एंटीबायोटिक्स आधुनिक स्वास्थ्य सेवा की आधारशिला है और महामारी ने यह दिखा दिया कि आवश्यक इनपुट के लिए किसी एक भौगोलिक क्षेत्र पर निर्भरता कैसे एक राष्ट्रीय कमजोरी बन सकती है।”

आपको बता दें कि कठुआ स्थित इस सुविधा को ऑर्किड बायो फार्मा द्वारा विकसित किया जा रहा है। यह कंपनी सेफलोस्पोरिन एंटीबायोटिक दवाओं के दुनिया के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है, और 60 से अधिक देशों में कार्यरत है; साथ ही, यह अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से 200 से अधिक वैश्विक ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम