Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर', क्या तोड़ पाएगी 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

29 अप्रैल, 2026 05:01 PM

मुंबई : आदित्य धर की 'धुंरधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है लेकिन आज भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से काफी पीछे हैं।

'धुंरधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' दोनों को भी भारत और विदेशों में खूब सारा प्यार मिला। अब फिल्म को जापान में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 'धुंरधर' को 7 जुलाई को जापान में रिलीज किया जाएगा।

जियो स्टूडियो ने फिल्म 'धुरंधर' का जापानी पोस्टर शेयर किया है और रिलीज की तारीख का ऐलान भी किया है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के सामने बहुत सारी चुनौती है क्योंकि भारत की कई ऐसी फिल्में हैं, जो जापान में बेहतरीन कलेक्शन कर चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि भारत की तरह जापान में भी क्या 'धुरंधर' नया रिकॉर्ड कायम कर पाएगी।

पहले बात करते हैं राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की, जो जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और अभी तक जापान में आरआरआर की कमाई का रिकॉर्ड कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है। फिल्म ने 2.42 बिलियन येन यानी 136 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'दंगल' ने भले भी चीन में ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन जापान में भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। अलग जापानी नाम के साथ रिलीज हुई फिल्म ने 12.40 मिलियन येन, यानी लगभग 73.48 लाख रुपये की कमाई की।

वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को भी जापान में रिलीज किया गया था और फिल्म 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म को बड़ी संख्या में स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

आमिर खान और किरण द्वारा निर्मित हालिया रिलीज फिल्म 'लापजा लेडीज' और प्रभास की 'सालार' ने भी जापान में अच्छी कमाई की थी। छोटे बजट में बनी लापजा लेडीज ने जापान में 2.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि प्रभास की 'सालार' ने 95 लाख रुपए से अधिक की कमाई की थी। अब देखना होगा कि धुंरधर किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज