Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

जापान के पूर्व मंत्री निशिमुरा यासुतोशी ने सीएम फडणवीस से की मुलाकात, दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

29 अप्रैल, 2025 02:52 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में भारत-जापान संसदीय मैत्री संघ के अध्यक्ष और जापान के पूर्व वित्त, उद्योग व व्यापार मंत्री निशिमुरा यासुतोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जापान में हुई पिछली मुलाकात को याद करते हुए दोनों नेताओं के बीच बहुत सकारात्मक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान भारत और जापान के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प को फिर से दोहराया गया।

सीएम फडणवीस ने बताया कि इस बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और विभिन्न क्षेत्रों जैसे हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी), ई-वेस्ट प्रबंधन, उच्च तकनीक (हाई टेक्नोलॉजी) आदि में संभावित सहयोग के अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में और भी ज्यादा सहयोग की उम्मीद है और महाराष्ट्र तथा जापान के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में दोनों पक्ष मिलकर कार्य करेंगे।

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर समिट 2025’ में नेताओं और उद्योगपतियों को संबोधित किया। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की आर्थिक योजनाओं और वैश्विक संपर्क के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को मजबूती से प्रस्तुत किया। बताया गया कि महाराष्ट्र जल्द ही इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रवेश द्वार के रूप में उभरने वाला है।

इसके अलावा, मुंबई भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी), उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग), कृषि-तकनीक (एग्री-टेक) और फिनटेक जैसे क्षेत्र राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सशक्त आधार प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, कोस्टल रोड और वधावन पोर्ट जैसी परियोजनाओं के जरिए राज्य में लगभग 50 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया जा रहा है।

इसके अलावा, आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अटल सेतु परियोजनाएं “तीसरे मुंबई” के विकास को गति देने के लिए तैयार हैं, जिससे आर्थिक गतिविधियों का एक नया केंद्र उभरने की उम्मीद है। 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब