Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

शिक्षा

जानें क्या है गुइलेन बैरे सिंड्रोम और इसके लक्षण?, पुणे में 100 से अधिक लोग पॉजिटिव, एक की मौत

27 जनवरी, 2025 01:15 PM

पुणे। HMPV वायरस के बाद अब एक और नए वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के पुणे में फैले गुइलेन बैरे सिंड्रोम (GBS) ने 100 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसमें से 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, सोलापुर में इस सिंड्रोम के चलते एक मौत भी हो गई है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पुणे में संक्रमित हुआ था और बाद में उसने सोलापुर की यात्रा की थी। बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक गुइलेन बैरे सिंड्रोम के 101 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 81 मरीज पुरणए से, 14 पिंपरी चिंचवाड़ एमसी से और 6 अन्य जिलों से हैं। इस वायरस का केंद्र पुणे है। संक्रमित लोगों में से 68 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं।

क्या है गुइलेन बैरे सिंड्रोम?


बता दें कि यह एक ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इस बीमारी से हमारा इम्यून सिस्टम अपनी ही नर्व्स पर अटैक करता है। इसके कारण लोगों को उठने बैठने और चलने तक में समस्या होती है। यहां तक की लोगों का सांस लेने भी मुश्किल हो जाता है। लकवा की समस्या भी इस बीमारी का लक्षण है। इसमें शरीर के हिस्से अचानक से सुन्न पड़ जाते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती है।

GBS आमतौर पर एक बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण के बाद होता है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से तंत्रिका पर हमला कर देती है, जिससे कमजोरी, लकवा या कभी-कभी मौत भी हो सकती है। डाक्टरों के अनुसार जीबीएस अचानक शुरू होता है। ये अक्सर किसी संक्रमण के बाद होता है। यह बीमारी कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व स्तर पर इसके प्रभावित लोगों में से करीब 7.5% लोगों की मौत हो जाती है। गुइलेन बैरे सिंड्रोम एक आम बीमारी है, क्योंकि हर साल लोगों में एक या दो लोगों में ये बीमारी देखने को मिलती है। इसी बीमारी के चलते अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट की भी मौत हुई थी। ये बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन आमतौर पर 30 से 50 वर्षी के बीच के लोगों को ये अधिक प्रभावित करती है।

क्या हैं इसके लक्षण?

गुइलेन बैरे सिंड्रोम की शुरुआत आमतौर पर हाथों और पैरों में झुनझुनी और कमजोरी से होती है। ये लक्षण तेजी से फैल सकते हैं और लकवे में बदल सकते हैं। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं- हाथों-पैरों, टखनों या कलाई में झुनझुनी।
पैरों में कमजोरी।
चलने में कमजोरी, सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत। बोलने, चबाने या खाना निगलने में दिक्कत। आंखों की डबल विडन या आखों को हिलाने में दिक्कत। देज दर्ज, खासतौर पर मांसपेशियों में तेज दर्द। पेशाब और मल त्याग में समस्या। सांस लेने में कठिनाई। इसके अलावा दस्त, पेट दर्द, बुखार, मतली और उल्टी भी शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और शिक्षा खबरें

कड़े नियम, चप्पे-चप्पे पर नजर, 51 हजार जैमर्स की जद में 22 लाख छात्रों की परीक्षा आज

कड़े नियम, चप्पे-चप्पे पर नजर, 51 हजार जैमर्स की जद में 22 लाख छात्रों की परीक्षा आज

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार