Sunday, October 25, 2026
BREAKING
• क्लैरिटी मेडिकल को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से मिला सम्मान । • पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

खेल

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

24 अक्टूबर, 2026 01:02 PM

शारजाह: अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 170 रनों के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर 34.3 ओवर में आसानी से चेज किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 68 रन जोड़े। गुरबाज 31 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए और अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वहीं, सेदिकुल्लाह अटल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रहमत शाह और जादरान ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 116 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

कप्तान रहमत शाह 63 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि, जादरान क्रीज पर डटे रहे और अफगानिस्तान को जीत दिलाकर लौटे। उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में जादरान ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में न्यूमैन न्यामहूरी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि वेस्ली मधेवेरे ने एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, जिम्बाब्वे की पूरी टीम 43.3 ओवर में 169 रन बनाकर सिमटी। टीम के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए। कप्तान सिकंदर रजा ही जिम्बाब्वे की ओर से अकेले लड़ाई लड़ते नजर आए और उन्होंने 83 गेंदों में 68 रन बनाए। अपनी इस पारी में रजा ने 3 चौके और तीन छक्के लगाए।

वहीं, रयान बर्ल ने 31 रनों का योगदान दिया, जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने 17 रन बनाए। जिम्बाब्वे के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में राशिद खान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद नबी और फजलहक फारूकी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी

'एथलीट कम, पदक ज्यादा', एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है

'एथलीट कम, पदक ज्यादा', एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है

हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम