2 हजार पुराना इतिहास
लोहागढ़ किला पहाड़ी पर स्थित है और बेहद खूबसूरत है। दूसरी ओर यह डरावने किस्सों और रहस्यों के लिए भी जाना जाता है। यह किला करीब 2 हजार साल पुराना है। इसे महाराष्ट्र का सबसे रहस्यमय किला माना जाता है। सिया केतन के साथ इसी किले पर ट्रेकिंग के लिए गई थी।
जहां हुई केतन की हत्या, डरावने रहस्यों से भरा है लोहागढ़ किला; 2000 साल पुराना इतिहास
अद्भुत प्राकृतिक छटा
महाराष्ट्र के लोनावला में यह किला समुद्र तल से करीब 1-33 मीटर की ऊंचाई पर है। चारों ओर हरियाली और प्राकृतिक छटा लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है।
जहां हुई केतन की हत्या, डरावने रहस्यों से भरा है लोहागढ़ किला; 2000 साल पुराना इतिहास
कई राजवंशों ने किया शासन
बताया जाता है कि सातवाहन राजवंश के समय इस किले का निर्माण किया गया था। इसके बाद यादव वंश. बहमनी, नजीम, और मराठाओँ ने भी इसपर शासन किया। बाद में अंग्रेजों के हाथ में चला गया। किले की दीवारें लंबे इतिहास की गवाही देती हैं।
जहां हुई केतन की हत्या, डरावने रहस्यों से भरा है लोहागढ़ किला; 2000 साल पुराना इतिहास
छत्रपति शिवाजी महाराज ने जीता किला
1648 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने लोहागढ़ के किले पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने किले की मरम्मत के साथ काफी निर्माण कार्य भी करवाया। हालांकि 1665 में पुरंदर की संधि के बाद किला मुगलों को सौंप दिया गया। 1670 में मराठाओं ने किला फिर से जीत लिया।
जहां हुई केतन की हत्या, डरावने रहस्यों से भरा है लोहागढ़ किला; 2000 साल पुराना इतिहास
स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया कैद
1818 में अंग्रेजों ने इस किले पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों को कैद करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया गया। कई स्वतंत्रता सेनानियों की मौत इसी किले में हो गई।
जहां हुई केतन की हत्या, डरावने रहस्यों से भरा है लोहागढ़ किला; 2000 साल पुराना इतिहास
बेहद ऊंचा है किला
किले की ऊचाई और जंगल के साथ-साथ ऊंची-ऊंची दीवारों की वजह से किला सुंदर भी लगता है और डरावना भी। किले से नीचे झांकने पर गहरी खाई दिखाई देती है।
जहां हुई केतन की हत्या, डरावने रहस्यों से भरा है लोहागढ़ किला; 2000 साल पुराना इतिहास
लोककथाओं में डरावने दावे
लोककथाओं में लोहागढ़ किले को लेकर कई डरावने दावे किए जाते हैं। दावा किया जाता है कि इस किले के निर्माण के समय इंसानों की बलि दी जाती थी। दावे किए जाते हैं कि रात में यहां भूतिया साए डेरा डालते हैं।
जहां हुई केतन की हत्या, डरावने रहस्यों से भरा है लोहागढ़ किला; 2000 साल पुराना इतिहास
विंचू काटा से अद्भुत नजारा
इस किले में एक विंचू काटा नाम की जगह है जो कि पूछ जैसा दिखता है। यहां से पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता के बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस किले में हनुमान दरवाजा, लक्ष्मी कोठी, गणेश दरवाजा आदि कई जगहें देखने लायक हैं।
जहां हुई केतन की हत्या, डरावने रहस्यों से भरा है लोहागढ़ किला; 2000 साल पुराना इतिहास
मॉनसून ट्रेकिंग के लिए फेमस
मॉनसून के वक्त यहां की ट्रेकिंग रोमांचकारी होती है। यह किला कई मौतों की वजह से भी सुर्खियों में रहा है। 2016 में यहां झाड़ियों में राहुल नराले का शव पाया गया था। 2025 में 21 साल की मानसी गोविंदपुरकर का शव भी किले में मिला था।