Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

चंडीगढ़

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में 11 महीनों के दौरान आयी शिकायतों में से 98 प्रतिशत का निपटारा : जिम्पा

10 फ़रवरी, 2023 11:00 AM

चंडीगढ़:  जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जानकारी दी है कि विभाग के शिकायत निवारण केंद्र में 11 महीनों के दौरान आयी शिकायतों में से तकरीबन 98 प्रतिशत का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य के गाँवों में साफ़ पीने वाला पानी मुहैया करवाना सरकार की पहल है और इस मकसद के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग पूरी आस्था और शिद्दत के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गाँवों को साफ़-सुथरा और कूड़ा मुक्त रखने के लिए भी बहुत सी योजनाओं पर काम हो रहा है।

जिम्पा ने कहा कि विभाग की तरफ से जारी टोल फ्री नंबर 1800-180- 2468 पर यदि किसी गाँव वासी या पंचायत की तरफ से जल सप्लाई, आर. ओ. प्लांट, सिवरेज या निजी शौचालयों सम्बन्धी शिकायत मिलती है तो उसका हल सम्बन्धित अधिकारी की तरफ से समयबद्ध तरीके से किया जाता है। इस नंबर पर 1 मार्च, 2022 से लेकर 6 फरवरी, 2023 तक 18 हज़ार 693 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 18 हज़ार 308 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। शिकायतों का निपटारा करने की यह दर 97.94 प्रतिशत बनती है।

उन्होंने बताया कि शिकायत का निपटारा होने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है और यदि वह शिकायत के हल से संतुष्ट नहीं तो उसकी शिकायत पर दोबारा योग्य कार्यवाही की जाती है। मंत्री ने कहा कि पंजाब के गाँव वासियों को साफ़ पीने योग्य पानी और उचित सिवरेज की सुविधा देने के लिए मान सरकार पूरे प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग की तरफ से ऑनलाईन जनता दरबार भी शुरू किया गया है जिससे लोग अपनी शिकायतें और समस्याएँ सीधा मंत्री के सामने रख सकें।

जिम्पा ने अपील की कि कोई भी गाँव वासी जल सप्लाई और सेनिटेशन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव सम्बन्धी अपने विचार बेझिझक पेश करें। इसका हल निकालने के लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई और जीवन स्तर ऊँचा उठाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका