Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

सेहत

जल्द मिल सकती है HIV की वैक्सीन:ट्रायल में 97% कारगर, दो डोज दिए जाएंगे

02 दिसंबर, 2022 05:41 PM

HIV/AIDS के इलाज के लिए पहली वैक्सीन दुनिया को जल्द मिल सकती है। दरअसल, वर्ल्ड एड्स डे पर साइंस जर्नल में एक रिसर्च प्रकाशित हुई है। इसमें एक वैक्सीन के पहले क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे बताए गए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वैक्सीन HIV के खिलाफ 97% तक कारगर है।

एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) की बीमारी ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस (HIV) से होती है। माना जाता है कि यह वायरस चिम्पैंजी से इंसान में 20वीं सदी में ट्रांसफर हुआ था। यह एक यौन रोग है और मरीज के सीमेन, वजाइनल फ्लूइड और खून के संपर्क में आने से फैल सकता है। फिलहाल इसका कोई परमानेंट इलाज मौजूद नहीं है।

दो डोज में दी गई वैक्सीन
इस वैक्सीन का नाम eOD-GT8 60mer है। रिसर्च में 48 स्वस्थ लोगों पर इसका ट्रायल किया गया। जिनकी उम्र 18 से 50 साल के बीच थी। 18 लोगों को पहली खुराक 20 माइक्रोग्राम की दी गई। इसके 8 हफ्ते बाद उन्हें इतनी ही खुराक दूसरी बार दी गई।

वहीं, अगले 18 लोगों को 8 हफ्ते के अंतराल में 100 माइक्रोग्राम के दो डोज दिए गए। बाकी बचे 12 लोगों को सलाइन प्लेसिबो दिया गया। प्लेसिबो कोई दवाई नहीं है। डॉक्टर इसका इस्तेमाल ये जानने के लिए करते हैं कि दवा लेने का किसी व्यक्ति पर मानसिक रूप से क्या और कितना असर पड़ता है।

एक खुराक में ही इम्यूनिटी बढ़ी
रिसर्चर्स ने पाया कि जिन 36 लोगों को वैक्सीन दी गई, उनमें से 35 लोगों में वैक्सीन का पहला डोज देते ही असर दिखाई दिया। उनमें बी सेल्स (बी कोशिकाएं) बढ़ीं। ये व्हाइट ब्लड सेल्स का वो प्रकार है, जो इम्यून सिस्टम में बीमारियों के खिलाफ एंटीबॉडी बनाता है। वैक्सीन की दूसरी खुराक के बाद इन लोगों की इम्यूनिटी और बढ़ गई। वैक्सीन HIV/AIDS के मरीजों पर कैसे काम करेगी, इस पर रिसर्च बाकी है।

दुनिया में 3.8 करोड़ लोग HIV के शिकार
इंटरनेशनल एड्स वैक्सीन इनिशिएटिव के डेटा के अनुसार दुनिया में 3 करोड़ 80 लाख लोग HIV के साथ जी रहे हैं। फिलहाल इस जानलेवा वायरस के खिलाफ 20 से ज्यादा वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं। वहीं, विश्व में अब तक इससे 4 करोड़ लोगों की मौत हुई है। पिछले साल 15 लाख लोगों को AIDS हुआ, जबकि 6 लाख 50 हजार मरीजों ने अपनी जान गंवाई।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर