Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित • भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव • AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे • उत्तर कोरिया ने नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया परीक्षण • जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल हमले को बताया सही, तेहरान बोला- शर्मनाक बयान • ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित' • भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत • डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी' • अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

दुनिया

जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल हमले को बताया सही, तेहरान बोला- शर्मनाक बयान

05 नवंबर, 2026 11:55 AM

तेहरान: तेहरान ने जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के उस बयान पर सख्त ऐतराज जताया है जिसमें उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई का बचाव किया था। गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्रालय ने इसे 'शर्मनाक और निम्न स्तर का बयान' करार दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने उनकी आलोचना की। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की पुरानी टिप्पणी याद दिलाई।

पोस्ट में लिखा, "एक समय चांसलर मर्ज ने बड़े उत्साह से कहा था कि इजरायल, ईरान पर हमला करके 'गंदा काम' कर रहा है। लेकिन कुछ ही महीनों बाद, वही चांसलर अब इस बात पर अफसोस जता रहे हैं कि इस युद्ध की वजह से यूरोपीय अर्थव्यवस्था को 100 अरब यूरो का नुकसान हो रहा है!"

बाघेई ने आगे लिखा, "अब उनके विदेश मंत्री भी ईरान पर हुए सैन्य हमले को सही ठहराने के लिए मजबूर महसूस कर रहे हैं। बाघेई ने आगे कहा कि वे इतनी उदासीनता और गहरे नैतिक पतन का शिकार हैं कि न तो उन्हें इंसानी जानों के नुकसान और युद्ध अपराधों का एहसास है, और न ही वे उस आर्थिक नुकसान को समझ पा रहे हैं जो यह युद्ध उनके अपने देश और पूरे यूरोप को पहुंचा रहा है।"

बाघेई ने एक जर्मन कहावत के जरिए अपनी बात पर विराम लगाया। उन्होंने कहा , "नुकसान उठाने से इंसान समझदार बनता है।" लेकिन ऐसा लगता है कि 'हंस गुक-इन-दी-लुफ्ट' (लापरवाह व्यक्ति) को कुछ भी सिखाया नहीं जा सकता।

विदेश मंत्री वाडेफुल का बुधवार को एक पॉडकास्ट प्रसारित हुआ जिसमें उन्होंने सैन्य हमले को सही तो नहीं ठहराया लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, "इस टकराव का कारण जाहिर तौर पर ईरान है, जो खुद को परमाणु हथियारों से लैस करने की तैयारी कर रहा है और कई पड़ोसी देशों में ऐसे मिलिशिया समूहों का समर्थन करता है, जो उन देशों की संप्रभुता का सम्मान नहीं करते हैं।" ईरान के मुताबिक उनका ये वक्तव्य अमेरिका और इजरायल के पक्ष में है।

जून में ही जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किए गए हमलों को लेकर संतुलित बयान देने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि इजरायल हम सब की तरफ से "गंदा काम" कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव

भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे

उत्तर कोरिया ने नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया परीक्षण

ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित'

ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित'

अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

क्यूबा की उप विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजदूत, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

क्यूबा की उप विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजदूत, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

‘अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत दर्ज करती’: ट्रंप

‘अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत दर्ज करती’: ट्रंप

ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान में निभाई भूमिका

ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान में निभाई भूमिका

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी