Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

जयपुर-अजमेर हाईवे पर आग का गोला बना केमिकल टैंकर, ड्राइवर जला जिंदा, अपनी गाड़िया छोड़ भागे लोग, लगा लंबा जाम

25 जून, 2025 04:37 PM

राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जब केमिकल से भरे एक टैंकर में आग लग गई। हादसा जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर मोखमपुरा कस्बे के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। टैंकर में भीषण आग लगने से ड्राइवर राजेंद्र की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर में मेथेनॉल भरा हुआ था, जो टैंकर पलटने के बाद हाईवे पर फैल गया और तेज धमाके के साथ आग का गोला बन गया। धुएं और लपटें इतनी भयानक थीं कि करीब 300 मीटर दूर से भी साफ नजर आ रही थीं। आग फैलने के डर से आसपास की कई गाड़ियां बीच हाईवे पर ही रुक गईं और कई ड्राइवर अपनी गाड़ियां छोड़कर खेतों की ओर भाग गए।

डर के कारण जान बचाकर भागे लोग
प्रत्यक्षदर्शी विशाल, जो जयपुर की ओर जा रहे थे, ने बताया कि टैंकर पलटते ही जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। सभी लोग घबरा गए और अपनी-अपनी गाड़ियों से उतरकर पीछे की ओर भागने लगे। उन्होंने कहा, “हमारे साथ चल रही कई गाड़ियों के लोग भी खुली जगहों की तरफ भाग गए। गनीमत रही कि और कोई जनहानि नहीं हुई।”

आधे घंटे तक हाईवे रहा जाम, ट्रैफिक एक लेन पर डायवर्ट
सूचना मिलते ही मौखमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया था, जिसे बाद में एक लेन पर डायवर्ट किया गया। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक NH-48 पूरी तरह बाधित रहा।

पिछले हादसों से सबक नहीं सीखा प्रशासन?
यह हादसा ठीक उसी हाईवे पर हुआ है, जहां दिसंबर 2024 में भांकरोटा के पास LPG टैंकर ब्लास्ट में 20 लोगों की मौत और 35 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर आई थी। तब यह दावा किया गया था कि आगे से टैंकरों की मॉनिटरिंग और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पिछले हादसे से कोई सबक नहीं लिया। “केमिकल या गैस से भरे टैंकरों की मॉनिटरिंग, सेफ्टी प्रोटोकॉल और रूटीन चेकिंग अब भी नजर नहीं आती,” एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया।

अब सवाल उठते हैं —

· केमिकल ले जा रहे टैंकरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

· क्या हाईवे पर ऐसे टैंकरों की निगरानी के लिए कोई ठोस व्यवस्था है?

· ड्राइवरों को आपातकालीन स्थिति में निपटने की ट्रेनिंग क्यों नहीं दी जाती?

राज्य सरकार और परिवहन विभाग के लिए यह घटना एक चेतावनी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और भी भयावह हादसे हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति